Saturday, April 19, 2025
spot_img
HomebharatUttar Pradeshकिसानों का 190 करोड़ कर्ज किया जा रहा माफ : कृषि मंत्री

किसानों का 190 करोड़ कर्ज किया जा रहा माफ : कृषि मंत्री

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के 33 हजार से ज्यादा किसानों को नए साल में बड़ी खुशखबरी मिली है। किसानों का 190 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जा रहा है। शनिवार वाराणसी पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ये घोषणा की। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि बकाए बिजली बिल में यूपी के किसानों को अब जेल नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नलकूप का बकाया होने के बाद भी उसका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को बिजली मुहैया कराई जा रही है। मंत्री ने आगे बताया कि कहा कि प्रदेश सरकार 19 जिलों के 33000 किसानों का 190 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जा रहा है।

 कृषि मंत्री ने बताया कि 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी का निर्णय लिया गया था। इसके तहत लाखों किसानों के कर्ज माफ हुए थे। उस दौरान किन्ही कारणों से छूट गए 33408 किसानों के भी 190 करोड़ रुपए का कर्जमाफ किया जाएगा। सरकार ने इस बारे में गजट जारी कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login