यू०पी०सी०ए० के दिशा-निर्देशन में इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 19 ट्रायल का हुआ श्रीगणेश, पहला मैच गाजीपुर और देवरिया के बीच – शाश्वत सिंह, अध्यक्ष -जीडीसीए

उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुए अंडर 19 के अंतर जनपद ट्रायल का पहला मैच गाजीपुर तथा देवरिया के बीच खेला गया।

मैच के पूर्व बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. अंपायर सतीश पाण्डेय ने साथ मिलकर पिच का मुयायना कर दोनों टीमों के कप्तान को खेल के सभी नियमों के बारे में बताया गया | पिच निरीक्षण के उपरांत उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन व वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया ने सभी खिलाडियों की उपस्थिति ली एवं देर से आनेवाले खिलाडियों को हिदायत दी | आज के मैच का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:30 बजे था | टॉस प्रातः 07:00 बजे कराकर ठीक 07:30 बजे मैच शुरू किया गया |



आज के ट्रायल मैच में गाजीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर की टीम मैच के 40 वें ओवर में कुलदीप यादव के 55 रनों की बदौलत 156 रन बनाकर आल आउट हो गयी | देवरिया के तरफ से विकास और आशीष ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया | मैच के दूसरी पारी में 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदानं पर उतारी देवरिया की टीम निर्धारित 45 ओवर में शिवम् के नाबाद 60 व अंश के 60 रनों की बदौलत 278 रन बनायीं | गाजीपुर के तरफ से पियूष व प्रखर ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिया | सम्पूर्ण मैच के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया, अंपायर अनुराग राठौर एवं सतीश पाण्डेय सहित स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह मैदान पर उपस्थित थे।



इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया ने बताया कि टीम में शामिल सभी बल्लेबाजों को भरपूर खेलने का अवसर देने के उद्देश्य से 45-45 ओवेरों का मैच कराया जा रहा है | इस मैच में हार-जीत का कोई औचित्य नहीं है | इन मैच का आयोजन बेहतर खिलाडियों को तलाश कर मंडल टीम का गठन करने के लिए किया जा रहा है ताकि प्रतिभाशाली खिलाडी को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

बी.सी.सी.आई के वरिष्ठ व अनुभवी स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि गाजीपुर आने पर उन्हें बेहद ख़ुशी है | उन्होंने बताया कि जैसा कि संजीव जी ने बताया था कि जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक दोनों ही क्रिकेट के बेहतर खिलाडी हैं एक बल्लेबाज हैं तो दूसरे बेहतर गेंदबाज है | क्रिकेट के प्रति उनके लागाव का प्रत्यक्ष प्रमाण पुलिस लाइन के ग्राउंड को देखने से प्रतीत होता है जहाँ यह इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है |  गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासन में खेलते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन करें तथा चयनकर्ता का निर्णय ही सर्वोपरि होगा | उन्होंने साथ ही बताया कि चूँकि मैं यू.पी.टी20 का को-चेयरमैन भी हूँ इसलिए मेरी नज़र हमेशा एक बेहतर खिलाडी की तलाश करते रहती है जो कि टी20 के टीम में प्रदर्शन कर सके | उन्होंने बताया कि श्रृंखला के अंतिम मैच के दिन उनका प्रयास होगा कि जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय भी उपस्थित होकर अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद के खिलाडियों को अनुग्रहित करें | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह बताया कि इस अंतर जनपदीय ट्रायल श्रृंखला में प्रत्येक टीम को 2-2 मैच खेलने का अवसर प्रदान किया जायेगा जो एक दिवसीय नियमों के तहत खेला जायेगा | कल का मैच गाजीपुर तथा बलिया के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts