अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल के अंतिम मैच में मऊ परास्त।

उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड  में चल रहे अंडर 19 के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का पांचवां और अंतिम मैच मऊ तथा आजमगढ़ के बीच खेला गया।

मैच के पूर्व बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. अंपायर सतीश पाण्डेय ने साथ मिलकर पिच का मुयायना कर दोनों टीमों के कप्तान को खेल के सभी नियमों के बारे में बताया गया | पिच निरीक्षण के उपरांत उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन व वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया ने सभी खिलाडियों की उपस्थिति ली | आज के मैच का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:30 बजे था | पूर्व निर्धारित समय के अनुसार टॉस प्रातः 07:00 बजे कराकर ठीक 07:30 बजे मैच शुरू किया गया।

मऊ ने टॉस जीतकर आजमगढ़ को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ की टीम 229 रन बनायीं | आजमगढ़ के तरफ से प्रिंस सोनी ने सर्वाधिक नाबाद 63 व यशवर्धन ने 53 रनों का योगदान दिया |मऊ के तरफ से शिवांश कोम्वंशी व जीशान ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिया |  जवाब में उतरी मऊ की टीम जीशान के 52 तथा रुद्रांश के 46 रनों की बदौलत 193 रन ही बना पायी | आजमगढ़ के तरफ से आदित्य यादव, युवराज और आदेश पाण्डेय ने 2-2 विकेट लिया | सम्पूर्ण मैच के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया, अंपायर अनुराग राठौर एवं सतीश पाण्डेय सहित स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह मैदान पर उपस्थित थे।


इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल श्रृंखला के समाप्ति के बाद गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से यू.पी.सी.ए. से आये सभी अधिकारियों का सम्मान किया गया | इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया ने बताया कि पांच दिनों से चल रहे अंडर 19 के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल में खिलाड़ियों ने अनुशासन में रहते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना खेल कौशल का प्रदर्शन किया | मैदान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड बहुत ही उच्च स्तर है जिसे देखकर ही प्रतीत होता है कि मैदान का रख-रखाव बहुत ही अच्छी तरह से किया जा रहा है | यहाँ प्रतिवर्ष प्रभिवान खिलाडियों में वृद्धि हो रही है जिसमे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह व उनकी पूरी टीम की अहम् भूमिका है | यही कारण है वर्तमान समय में पूर्वांचल के लिए गाजीपुर क्रिकेट जगत में विकास का केन्द्र बिन्दु बन गया है | प्रतिभाशाली खिलाडियों की अधिकता के कारण मंडल टीम के गठन करते समय असमंजस की स्थिति बन जाती है |
बी.सी.सी.आई पैनल के स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से संस्था के अध्यक्ष शाश्वत सिंह के देख-रेख में जिस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है उससे निःसंदेह यहाँ के खिलाडियों को लाभ मिल रहा है तथा खिलाडियों के कौशल में निखार देखने को मिल रहा है | एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि यहाँ का हराभरा ग्राउंड बेहतर व उच्च कोटि का है जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक ही पिच पर लगातार 5 दिन से हो रहे मैच के बावजूद पिच पर कोई असर नहीं पड़ा | इस तरह के पिच पर जोनल स्तर के मैच भी कराये जा सकते हैं |
इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल में किये गए खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर मंडल टीम में प्रतिभावान खिलाडियों को शामिल किया जायेगा ताकि मंडल की ठोस टीम का गठन किया जा सके | यू.पी.टी20 के को-चेयरमैन होने के नाते उनका प्रयास होगा कि प्रतिभाशाली खिलाडी को यू.पी.टी20 जैसे बेहतर मंच मिल सके | उन्होंने  बताया कि हम गाज़ीपुर वासी किस्मत के धनी है जिन्हें क्रिकेट से प्रेम करने वाले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मिलें है जिनके अथक प्रयास से जनपद में एक उच्चस्तरीय हराभरा क्रिकेट ग्राउंड जनपद में उपलब्ध है । हम गाज़ीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के  सभी सदस्य उनके प्रति आभारी हैं जिन्होंने अपना  बेहतरीन ग्राउंड इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल के लिए हमे प्रदान किया जिसकी प्रशंसा पूरे यूपीसीए में हो रही है । उन्होंने अंडर 19 के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल के सफल आयोजन के लिए गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह व सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह, रंजन सिंह, स्मृति राय सहित उनकी पूरी टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह बताया कि अंडर 16 का इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल मैच भी इस माह के 28 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जिसकी रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:30 बजे निर्धारित किया गया है | अंडर 16 का इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का पहला मैच मऊ और आजमगढ़ के बीच खेला जायेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts