पत्रकार के घर चोरी, चोर सक्रिय

गाजीपुर: बरेसर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी से आम जनमानस में भय व्याप्त है होरिलपुर बरेसर के रहने वाले भृगुनाथ मिश्रा के ट्यूबल पर चोरों ने साढ़े चार बोरी गेहूं पर हाथ साफ कर दिया इसके पहले भी 15 दिन पहले चोरों ने लगभग छः बोरी गेहूं चोरी कर ली थी भृगुनाथ मिश्रा ने बताया सुबह लगभग तीन बजे उठकर गाँव मे जब वह मंदिर पर पूजा करने चले गये इसी बीच चोरों ने लोहे की आरी से ताले की कुंडी को काटकर ताला घुमा दिया और साढ़े चार बोरी गेहूं गायब कर दिए इसकी जानकारी तब हुई जब उनको गेहूं सरकारी खाद्यान्न पर भेजना हुआ गिनती करने पर पता चला की साढ़े चार बोरी गेहूं नहीं है उन्होंने तुरंत मौके पर 112 नंबर डायल किया और थाना बरेसर को सूचना दी जिस पर 100 नंबर पहुंचकर मौका मुआईना किया इस बात की जानकारी एप्लीकेशन के माध्यम से थाने को भी दे दी गई है थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही दबिश देकर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts