गाजीपुर में आईपीएल फैन पार्क शुरू, 11000 से अधिक क्रिकेट प्रेमियों ने उठाया आनंद।
गाजीपुर जनपद स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 29 मई से शुरू हुए आई.पी.एल फैन पार्क का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत फीता काटकर हुआ | कल 29 मई 2026 को गुजरात टाइटन्स तथा राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे क्वालीफ़ायर – II मैच का सजीव प्रसारण किया गया।

इस दौरान अपने वक्तव्य में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सुबह बारिश हो जाने तथा लगातार मोबाइल पर मौसम विभाग द्वारा चेतावनी मिलने के बावजूद आज लगभग 11330 दर्शकों ने आईपीएल फैन पार्क का लुफ्त उठाया जिनेम से पुरुष 9486, महिलाएं 857 तथा बच्चे 987 थे | आज एकत्रित हुए जनसैलाब को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि 31 मई 2026 को होने वाले फाइनल मैच के दौरान दर्शकों की संख्या निःसंदेह अधिक होगी | उनहोंने सभी दर्शकों से शांतिपूर्वक फैन पार्क का आनंद उठाने की अपील की | श्री सिंह ने शांतिपूर्ण आयोजन में अभूतपूर्व योगदान के लिए स्थानीय प्रशासन के जिलाधिकारी महोदय, उप जिलाधिकारी, अतिरिक्त जिलाधिकारी सहित पुलिस प्रशासन के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सहित तैनात समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया | उन्होंने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल तथा हेमांग अमीन प्रति आभार व्यक्त किया जिनके प्रयास से आईपीएल फैन पार्क का जनपद आयोजन कर में दो महत्वपूर्ण मैच का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन पर कराया जान सम्भव हो पाया है।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट रिच्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि पहले दिन फैन पार्क में राजस्थान रॉयल्स के प्रशासकों की संख्या अधिक थी तथा सभी प्रशंसकों ने उभरते सितारे वैभव रघुवंशी के धुअधार बल्लेबाजी का भरपूर लुफ्त उठाया | उन्होंने उम्मीद जताई कि कल के फाइनल मैच के दिन लगभग 35 हज़ार से अधिक की संख्या में दर्शक आयेंगे जो कि फैन पार्क के इतिहास में नया रिकॉर्ड होगा | पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मनोरंजन के कई नए खेल को शामिल किया गया है |
