गाजीपुर। कल रविवार को बरेसर मे सामाजिक न्याय मोर्चा की आपातकालीन बैठक हुई जिसमें मोर्चा के नियमों के विरुद्ध कार्य करने पर मोर्चा के अध्यक्ष जयराम यादव व उपाध्यक्ष दिनेश यादव को तत्काल प्रभाव से हटाकर कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश यादव व उपाध्यक्ष लालू राम को घोषित किया गया।बाद इसके तेइस लोगों की उपस्थिति में जिला पंचायत चुनाव को लेकर मंथन हुआ जिसमें वोटिंग के आधार पर बीस मत उदय शंकर यादव के पक्ष मे,दो मत राधेश्याम यादव व एक मत बब्बन यादव को मिला।
इस तरह सामाजिक न्याय मोर्चा ने सर्व सम्मति से उदय शंकर यादव का प्रचार प्रसार व मतदान करने का निर्णय लिया जिससे क्षेत्र के अन्य प्रत्याशियों मे बेचैनी बढ़ गई है
और जोड़ तोड़ की कवायद तेज रफ्तार पकड़ ली है।इस बैठक में मुख्य रूप से अवधेश यादव खानपुर,सोनु पासवान खानपुर, बृजेश यादव खानपुर, प्रेम शंकर मिश्र होरिलपुर, रैमल यादव होरिलपुर, चन्द्र कुमार यादव होरिलपुर, बब्बन यादव गोरा, अमरजीत यादव गोरा,रामचीज यादव गोरा, लालू राजभर दरियापुर, राम आशीष यादव उरेव,जयश्री यादव,अशोक पाल सुतिहार,योगेंद्र यादव सुतिहार,रामजी यादव सुतिहार, रामदेव यादव सुतिहार, मुन्ना यादव मलिकपुरा,रमेश यादव सागापाली,रमायन यादव भागीपुर,उपेंद्र यादव, राजेश यादव लोहवा,अखिलेश यादव सहित कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।