Tuesday, March 11, 2025
spot_img
HomePurvanchalGhazipurगहमर में क्षेत्र के 182 परिवारों को सीएम ने दिया राहत सामग्री

गहमर में क्षेत्र के 182 परिवारों को सीएम ने दिया राहत सामग्री

सीएम आदित्य नाथ योगी एक घंटा बाढ़ सर्वेक्षण कर बलिया रवाना

गाजीपुर। गंगा में आई बाढ़ के मद्देनजर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हवाई मार्ग से गहमर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत गहमर इंटर कालेज में में बने हैलीपैड पर उनका उड़नखटोला 10.17 पर उतरा। इसके बाद कार्यक्रम सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण करने के बाद अफसरों के साथ बैठक करते हुए उन्हें बाढ़ के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साढ़े 11 बजे सीएम बाढ़ का सर्वेक्षण करते हुए बलिया के लिए प्रस्थान कर गए।

एशिया से सबसे बड़े गांव में गहमर में स्थित स्थल गहमर इंटर कालेज में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी को सीएम को आने का इंतजार था। इसी बीच जैसे ही सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोगों के कानों में हेलीकाप्टर

की आवाज पहुंची, उत्साह के बीच उनकी नजरें आसमान की तरफ टिक गई। गहमर इंटर कालेज में में बने हैलीपैड पर उतरने के बाद सीएम सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बाढ़ सामग्री राहत को देखते हुए संबंधितों से पूछताछ की।

सीएम ने गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले एशिया के सबसे बड़े गांव गाजीपुर जिले के गहमर में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया। गहमर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित चार तहसील सेवराई 150, सदर 10, मुहम्मदाबाद 5 और जमानिया 17 पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक भी की। सीएम योगी ने मीडिया को बताया कि 24 जनपदों के 620 गांवों में बाढ़ का असर है। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश से अतिरिक्त जल छोड़ने से ये हालत हुई है। मैं लगातार बाढ़ प्रभावित जनपदों का निरीक्षण कर रहा हूँ। मैं बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा कर रहा हूँ। ग़ाज़ीपुर में 32 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का असर है। ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री वितरित किये जाने की आवश्यकता है। राहत सामग्री समय पर वितरित की जानी चाहिए। जन प्रतिनिधि सभी बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी समस्याएं दूर करें। बाढ़ के मद्देनजर युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह, एमएलसी चंचल सिंह, विधायक डा. संगीता बलवंत, विधायक अलका राय, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्‍यक्ष डा. विजय यादव, जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह, पप्‍पू सिंह, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा, प्रदीप पाठक आदि लोग मौजूद थे।

इसके बाद बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया। इसके बाद जनप्रतनिधियों सहित अधिकारियों संग बैठक में बाढ़ के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

प्रदेश के मुखिया ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि गाजीपुर जिले में 32 ग्राम पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। इन बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री वितरित किए जाने की जरूरत है।

पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन के साथ लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों दौरा करते हुए पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login