Sunday, February 2, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurसाइबर ठगों ने रेवतीपुर थाने के होमगार्ड को बनाया शिकार, उसकी बहन...

साइबर ठगों ने रेवतीपुर थाने के होमगार्ड को बनाया शिकार, उसकी बहन को लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 98 हजार।

रेवतीपुर : थाना क्षेत्र के एक गाँव में साइबर अपराधियों ने पुलिस के होमगार्ड को ही मूर्ख बनाकर उसकी बहन के खाते से 98 हजार रूपए गायब कर दिए। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

चंदन राय थाने में बतौर होमगार्ड तैनात है और उसकी पत्नी गर्भवती है। उसने बताया कि मेरे मोबाइल पर साइबर ठगों का फोन आया। दूसरी तरफ से बताया गया कि वो लखनऊ मुख्यालय से आंगनबाड़ी का वरिष्ठ अधिकारी बोल रहा है। उसने होमगार्ड से पूछा कि उसकी पत्नी को आंगनबाड़ी से पुष्टाहार मिलता है या नहीं। जिस पर उसने बताया कि पुष्टाहार मिलता है। इसके बाद जालसाज ने पूछा कि उसे पुष्टाहार चाहिए या उसके बदले में नकद भुगतान कराना है। राजी होने पर उसने उसकी पत्नी के खाते में पुष्टाहार की धनराशि डालने का प्रलोभन देते हुए उससे फोन-पे या पेटीएम का नंबर मांगा। जिस पर चंदन ने कहा कि वो ये सब नहीं चलाता। जिसके बाद उसने अपने घर के किसी व्यक्ति का ऐसा नंबर मांगा तो उसने अपनी छोटी बहन का नंबर दे दिया। इसके बाद जालसाज ने फिर से फोन किया और बहन से बात करते हुए एक लिंक भेजकर उसे खोलने को कहा। इसके बाद जैसे ही उसकी बहन ने लिंक पर क्लिक किया, उसके खाते से एक झटके में 98 हजार रूपए कट गए। जब रूपए कटने का मैसेज आया तो उसका माथा ठनका। इसके बाद उसने खाते की जांच की तो खाते से रूपए गायब मिले। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसओ पवन उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login