Friday, March 29, 2024
spot_img
HomePurvanchalGhazipurआगामी शुक्रवार को संभावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

आगामी शुक्रवार को संभावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

गहमर(गाजीपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगामी शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का दौरा करने एवं गहमर में बाढ़ पीड़ितों से संवाद व खाद्यान्न वितरण हेतु आगमन को लेकर आईजी रेंज वाराणसी एस के भगत, मंडलायुक्त दीपक कुमार व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गहमर में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

क्षेत्र में गंगा के बढ़ते जलस्तर से आई भीषण बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगो का रूबरू मिलने एवं राहत पैकेज वितरण करने के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। आनन फानन में अधिकारियों द्वारा गहमर में कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आई जी रेंज वाराणसी एस के भगत एवं मंडलायुक्त दीपक कुमार ने गांव के पश्चिमी तरफ स्थित स्व ठाकुर योगेश्वर सिंह फुटबॉल मैदान को हेलीपैड एवं गहमर इंटर कालेज परिसर में बाढ़ पीड़ितों से मुख्यमंत्री जी का संवाद एवं राहत पैकेट वितरण कराने के लिए चयनित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस कप्तान डॉ ओ पी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग,राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular