Saturday, April 19, 2025
spot_img
Homebatiyaभोजपुरी गीतकार श्याम देहाती का कोरोना से निधन

भोजपुरी गीतकार श्याम देहाती का कोरोना से निधन

बेतिया। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है।भोजपुरी के जाने-माने गीतकार श्याम देहाती का आज कोरोन से निधन हो गया है। श्याम देहाती ने खेसारी लाल यादव, काजल राघवनी जैसे मशहूर भोजपुरी सितारों के गाने लिखे हैं।श्याम देहाती की मौत की खबर से पूरी भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री सदमे में हैं।आपको बता दें कि श्याम देवाती 2 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पीआरओ रंजन सिन्हा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान वो एक या दो बार मुंबई भी गए थे। आज ही उनके मौत की खबर बाहर आने से सभी लोग चौंक गए हैं. पवन सिंह , खेसारी लाल यादव समेत भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।श्याम देहाती अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी को छोड़ गए हैं। हाल ही में श्याम ने अपना खुद का ‘प्योर देहाती’ के नाम से वेफर ब्रांड भी शुरू किया था जिसका वो सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे थे।
श्याम देहाती ने कई दिग्गज भोजपुरी सितारों को वो मुकाम दिलाया है जहां पर वो आज हैं.।उन्होंने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी , दिनेश लाल यादव निरहुआ , रानी चटर्जी , प्रदीप पांडे चिंटू ,पवन सिंह जैसे कई दिग्गज सितारों की फिल्मों और गानों को लिखा है. श्याम देहाती बिहार के बेतिया के रहने वाले थे. वो अपना करियर बनाने के लिए साल 2006 में मुंबई आए थे. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ रिक्शेवाला’ से की थी। उसी फिल्म से निरहुआ का गाना ‘मिसिर जी तू तो बड़ा बड़ा ठंडा’ खूब लोकप्रिय हुआ था।आज भी लोग इस गाने को बड़े चाव से सुनते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login