Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshNoidaभाजयुमो ने रामनिवास यादव के नेतृत्व में आयोजित किया जिला प्रशिक्षण वर्ग

भाजयुमो ने रामनिवास यादव के नेतृत्व में आयोजित किया जिला प्रशिक्षण वर्ग

नोएडा : भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के निर्देशन एवं भाजयुमो नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा नोएडा महानगर प्रभारी बसंत त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।। प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रशिक्षण वर्ग सह संयोजक कौशल यादव ने करी।। प्रथम सत्र का अद्भुत संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री अनुज प्रधान ने किया।।


प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसंत त्यागी ने वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्य पद्धति विषय पर चर्चा करी, उन्होंने बताया कि भारत माता की जय का अर्थ संपूर्ण भूभाग में रहने वाले समस्त जीवो एवं प्रकृति की जय है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक परिस्थिति में संभव रखते हुए कार्य करना चाहिए। बसंत त्यागी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के तीन मूल मंत्र है क्रमश: राष्ट्रवाद सुशासन और गरीब कल्याण।। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि, पार्टी द्वितीय तथा स्वयं तृतीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज अखिल भारतीय स्तर से बूथ स्तर एवं पन्ना प्रमुख तक मजबूत संगठन के साथ खड़ी है।। उन्होंने बताया कि भाजपा सर्वव्यापी सर्व स्पर्शी एवं सर्वग्राही पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा में सरकार से बड़ा संगठन है उन्होंने कहा संगठन में सभी प्रदेशों में सरकार बनाने का सामर्थ निहित है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां हम सभी को यह निश्चित करना चाहिए कि निर्णय निर्दोष हो चर्चा के बाद हो और योग्यता के अनुसार हो। उन्होंने कहा कि हमारी कार्यपद्धती ऐसी होनी चाहिए जिससे कार्यकर्ताओं का विकास हो कार्यकर्ताओं को संभाल सकें एवं भविष्य के लिए कार्यकर्ताओं का निर्माण हो। बसंत त्यागी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पात्रता का विकास सतत होता रहे।। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव सकारात्मक रहना चाहिए तथा नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए।। संगठन की कार्य पद्धति संबोधित करते हुए बसंत त्यागी जी ने कहा कि संगठन हमारा परिवार है संगठनात्मक ढांचा व्यवस्थित एवं सक्रिय होना चाहिए आपसी विचार-विमर्श एवं संवाद सदैव होते रहना चाहिए।। उन्होंने कहा जब भी कोई कार्य आपको मिले तो सर्वप्रथम उस कार्य को करने के लिए अपने समूह की बैठक बुलाएं बैठक में कार्य का विभाजन करें एक मॉनिटरिंग टीम बनाएं तथा कार्य संपन्न होने के पश्चात समीक्षा करें। उन्होंने कहा इस सूत्र के माध्यम से हम दिए जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को निश्चित ही सफलतापूर्वक क्रियान्वित कर सकेंगे।।

जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने करी।। द्वितीय सत्र का अद्भुत संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री मोहित शर्मा ने किया।।

द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ हमारा मात्र संगठन है उन्होंने कहा कि भाजपा संघ की एक शाखा है उन्होंने बताया कि संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक निस्वार्थ रूप से राष्ट्र सेवा में संलग्न रहता है। ने कहा संघ का मुख्य उद्देश अनुशासित संस्कारित व्यक्ति निर्माण करना और संगठित समाज के आधार पर देश को परम वैभव पर ले जाना है उन्होंने बताया कि सन 1925 में डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी ने नागपुर में संघ सेवक संघ की स्थापना इसी उद्देश्य के साथ करी थी।।
बताया कि स्वतंत्रता के बाद तात्कालिक समाज की आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में देशहित को केंद्र में रखकर कार्य प्रारंभ हुए इस चेतना से प्रारंभ हुआ विभिन्न संगठनों का ऐसा अनौपचारिक समूह बना है जिसे विचार परिवार कहा जाता है उन्होंने कहा आज लगभग सभी क्षेत्रों में सामान्य एवं विचार व्यवहार की प्रक्रिया केंद्र में रखते हुए ऐसे संगठन कार्यरत है और प्रभावी ढंग से इस पुनर्निर्माण के कार्य को कर रहे हैं, अपने संबोधन में मनोज गुप्ता ने बताया कि इन सभी संगठनों का विश्वास भारत की प्राचीन राष्ट्रीयता और संस्कृति पर है इस दृष्टि से विभिन्न क्षेत्रों की व्यवहारिक एवं वैचारिक संरचनाएं यह संगठन करते हैं। एकात्म मानव दर्शन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारतीय करण एवं स्वदेशी इन विचारों को यह सभी संगठन स्वीकार करते हैं। ने बताया कि यह सभी संगठन स्वतंत्र स्वागत एवं स्वाबलंबी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विचार परिवार के विभिन्न संगठनों की जानकारी प्रदान करी क्रमश: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, विद्या भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्र सेविका समिति, सेवा भारती, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, विज्ञान भारती, सहकार भारती, प्रबुद्ध भारती, लघु उद्योग भारती, आरोग्य भारती ,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सीमा सुरक्षा परिषद, अखिल भारतीय संपादक परिषद, दृष्टिहीन कल्याण संघ ,पूर्व सैनिक सेवा परिषद ,राष्ट्रीय सिख संगत, अखिल भारतीय साहित्य परिषद ,भारतीय विकास परिषद, भारतीय इतिहास संकलन समिति, भारतीय शिक्षण मंडल, दीनदयाल शोध संस्थान, हिंदू जागरण मंच, प्रज्ञा प्रवाह, संस्कृत भारती, संस्कार भारती, स्वदेशी जागरण मंच, सामाजिक समरसता मंच, हिंदुस्तान समाचार आदि।


उन्होंने कहा कि हमें इन संगठनों के दिल प्रतिदिन के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए तथा हमारे बीच आपस में पर्स पर विश्वास एवं आदर का भाव रहना चाहिए।।
जिला प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र प्रभारी, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।। तृतीय सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री रामनिवास यादव ने करी।। तृतीय सत्र का अद्भुत संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री मोहित शर्मा ने किया।।
तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए बबीता फोगाट जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है उन्होंने बताया कि भाजपा अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का ध्यान रखती है, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वयं भी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी गुलामी की सभी प्रतीकों से भारत को मुक्त कराना चाहते हैं और इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए उन्होंने नेवी के ध्वज में ब्रिटिश राज के गुलामी के प्रतीक को हटाकर वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की मोहर के प्रतीक चिन्ह को शामिल करते हुए भगवान वरुण को प्रणाम करते हुए श्लोक के साथ नेवी को नया ध्वज प्रदान किया।। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से राजपथ को कर्तव्य पथ में परिवर्तित कर सभी जनप्रतिनिधियों को उनका कर्तव्य सदैव स्मरण रहे यह निश्चित किया तथा इंडिया गेट पर भी राष्ट्र के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण कर राष्ट्र के नायक को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों के मन में नेताजी से सीखते हुए निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के भाव को जागृत किया।। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने ब्रीफकेस में बजट ना प्रस्तुत करते हुए बहीखाता रूपी बजट प्रस्तुत कर भारत की भारतीयता को पुनः सजीव करने का अभूतपूर्व कार्य किया।। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने धारा 370 को हटा करके डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करी। उन्होंने कहा कि लगभग 30 वर्ष बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कश्मीर में लाल चौक में बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर तिरंगा फहराया तथा डॉ श्यामा प्रसाद जी के सिद्धांत की एक देश में एक विधान और एक ही निशान चलेगा को चरितार्थ किया।। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत का अभियान चलाकर देश की सोच को बदलने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की सेनाओं को सशक्त करने का कार्य किया गया है तथा आतंकवाद एवं उनके ठिकानों को भी नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद कहते हुए कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने मुस्लिम माताओं एवं बहनों की स्वाभिमान की रक्षा करते हुए तीन तलाक कानून बनाया जिससे आज मुस्लिम समाज की माताएं एवं बहने तीन तलाक से सुरक्षित हो सकीं। बबिता फोगाट ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश में शौचालय बनवा करके माताओं एवं बहनों की खुले में शौच करने की शर्मनाक पीड़ा को दूर किया।
प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच को दर्शाते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर करवा के प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। युवाओं का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वयं को तथा समाज को नशे से दूर करने के लिए सदैव प्रयास करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के नशे के सेवन बचना चाहिए।।


जिला प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सोमेंद्र तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता भाजयुमो पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष श्री वीनस शर्मा जी ने करी।। चतुर्थ सत्र का अद्भुत संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री मोहित शर्मा ने किया।।
उत्तर प्रदेश ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में भारतीय जनता युवा मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान है, उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश में 35 से अधिक जिला अध्यक्ष पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व की सरकारों में विकास एवं बिजली व्यवस्था सिर्फ चार जिलों तक ही सीमित थी वही 2017 में योगी सरकार बनने के पश्चात उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है तथा बिजली सभी जिलों को समान रूप से मिल रही है। बताया कि आज उत्तर प्रदेश बिजली उत्पादन एवं वितरण में देश के अग्रणी प्रदेशों में गिना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे आवागमन तथा व्यापारियों को बहुत लाभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करके प्रधानमंत्री जी ने संपूर्ण प्रदेश को खेल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में करुणा काल में जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोना के प्रसार को रोका वह निसंदेह है अभूतपूर्व है तथा उसकी प्रशंसा विश्व के अनेक देशों ने भी करी।। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान चलाकर सभी देशवासियों को वैक्सीन उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए गणपति की होकर के जिस प्रकार से जनधन खाते खुलवाने के पश्चात उन को आधार से लिंक करा करके डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना के माध्यम से सभी लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य किया तथा भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया।। युवाओं को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि युवा मोर्चा से ही भविष्य की भाजपा का निर्माण होगा इसलिए हम सभी को अनुशासित रहते हुए समाज हित एवं राष्ट्र हित के कार्य में संलग्न रहना चाहिए।। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील नागर, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि अवाना, भाजपा जिला मंत्री चमन अवाना, नरेंद्र जोगी नवीन मिश्रा विपुल शर्मा रिंकू तंवर,अर्पित मिश्रा, सत्यम सिंह, तुषार गोयल,प्रवीण चौहान, नीरज चौहान,प्रशांत शर्मा,संजय चौधरी,उज्ज्वल सिंह,विनय कुमार, साधना शर्मा,संदीप अवाना, विक्रांत राणा, श्रवण गौतम, राजेश शाह, अंकुश चौधरी,नरेंद्र पाल सिंह, विकास प्रताप सिंह, अमित पांडे,मयंक सिंह, शशांक त्रिपाठी,प्रखर सिंह,विशाल सिंह,दीपक राजपूत,ऋषि तोमर, कपिल धारीवाल, सूर्य शर्मा,विपिन प्रधान, विपिन भाटी,मोनू जोगी,आकाश चौहान,वरुण यादव,सुशील शर्मा,साहिल, आसिफ नायर, टीटू वैष्णव,विकास दीक्षित,शिव ठाकुर,अंकित चौधरी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर मीडिया प्रभारी अर्पित मिश्रा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular