आज भारत 75 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत महोत्सव की श्रंखला में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री जेपीएस राठौर उपस्थित रहे।। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री, गौतमबुध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजयुमो प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी, नोएडा महानगर विधायक श्री पंकज सिंह, अमल खटीक प्रदेश मंत्री भाजयुमो तथा भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता, जिला प्रभारी बसंत त्यागी, राकेश शर्मा, गौतम बुद्ध नगर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी उपस्थित रहे।
तिंरगा बाइक यात्रा नोएडा शिल्प हाट सेक्टर 32 से आरंभ हो करके अट्टा पीर, सेक्टर 18, सेक्टर 27 विनायक अस्पताल पर समाप्त हुई।।
तिरंगा बाइक यात्रा के आरंभ में यात्रा को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जेपीएस राठौर ने कहा आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत संपूर्ण विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा है, ने कहा कि आज भारत की विदेश नीति और सामरिक ताकत का एहसास विश्व के सबसे ताकतवर देशों को भी है और यही कारण है कि विश्व में आई हुई किसी भी आपदा या संकट के समाधान के लिए सभी देश सर्वप्रथम भारत की ओर देखते हैं।। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से कोरोना काल में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने अपने देश की जनता के साथ-साथ संपूर्ण विश्व की वैक्सीनेशन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सभी का सहयोग किया वह निसंदेह भारत को विश्व में अग्रणी पंक्ति में खड़ा करता है। उन्होंने कहा भारत की स्वतंत्रता में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी महापुरुषों पराक्रमी वीरों को आज पूरा राष्ट्र कोटि-कोटि नमन करता है, भारत की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए सहस्त्रों परिवार बलि की बेदी पर चढ़ गए उनके इस बलिदान के फलस्वरूप ही आज स्वतंत्र भारत का सूर्य विश्व को अपने प्रकाश की छटा से प्रकाशित कर रहा है और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व का मार्गदर्शन करते हुए भारतवर्ष को उसके गौरवशाली स्वर्णिम भूतकाल से भेंट कराकर पुनः भारत को विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा।।
उन्होंने कहा आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और जहां एक तरफ संकट काल में कुरौना के पश्चात तथा विश्व में कुछ देशों के मध्य जुड़े हुए युद्ध के पश्चात बहुत सारे देशों की आर्थिक स्थिति डगमगा गई वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था निर्बाध रूप से विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
जेपीएस राठौर ने युवाओं को अपने संबोधन में कहा की, ” राष्ट्र हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे”
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में राष्ट्र सेवा की भावना जागृत रखना ही युवाओं का मूल मंत्र होना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ महेश शर्मा ने कहा कि आज भारत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, नोएडा महानगर विधायक पंकज सिंह ने युवाओं को क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर के मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए, उन्होंने कहा “जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही है डोल, कलम आज उनकी जय बोल।”पंकज सिंह ने कहा भारत एक युवा देश है और भारत का युवा आज विश्व की अधिकतर बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहा है, आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है , उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जीके अथक प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश विश्व में निवेश का केंद्र बन गया है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था विश्व के कई देशों की अर्थव्यवस्था से ज्यादा मजबूत हो गई है तथा उत्तर प्रदेश भारत के सभी राज्यों की अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष स्थान पर पहुंच रहा है। तिरंगा बाइक यात्रा के आरंभ में सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि युवा वायु है इस तरफ युवा चलता है उस तरफ जमाना चलता है, उन्होंने कहा युवाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि समाज में कोई भी व्यक्ति शोषित या वंचित न रहने पाए जिस भी व्यक्ति की जो भी समस्या हो उसके निदान के लिए युवाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा और आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं योगी जी द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाना होगा।
तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी युवाओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं स्पर्धाओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं जैसे ओलंपिक्स वा कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए अधिक से अधिक पदक जीतकर बारंबार भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को वहां पर फैराएं और भारत का मान बढ़ाएं, रामनिवास यादव ने हाल ही में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सभी पदक विजेताओं की भूरी भूरी प्रशंसा करी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करी। रामनिवास ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार से पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना रहा है और अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहा है वह सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है।।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो नोएडा महानगर प्रभारी मनीष शर्मा, जिला महामंत्री चंदगीराम यादव डिंपल आनंद उमेश त्यागी गणेश जाटव श्रीमती गिरिजा सिंह गिरीश कोटनाला, मोहित शर्मा अनुज प्रधान,सत्यम सिंह अर्पित मिश्रा नवीन मिश्रा रितेश वर्मा तुषार गोयल कपिल धारीवाल राहुल शर्मा विपिन भाटी विपिन प्रधान आकाश शर्मा सूर्य शर्मा मोनू जोगी आकाश चौहान उत्कर्ष मिश्रा उमंग मित्तल वरुण यादव इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर मीडिया प्रभारी श्री अर्पित मिश्रा जी द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।