रोटरी क्लब की चौथी महिला सदस्य बनीं बीटी सिंह।
समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब के कार्यों से अभिभूत होकर जनपद गाजीपुर में चिकित्सा जगत में विख्यात माँ कवलपति हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ० बिटी सिंह ने रोटरी क्लब की सदस्यता ग्रहण किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल ने सदस्यता प्रमाणपत्र तथा सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा ने रोटरी फोर-वे प्रदान कर अधिकारिक रूप से रोटरी क्लब गाजीपुर की सदस्यता प्रदान की। रोटरी क्लब गाजीपुर की प्रथम महिला सदस्य रो० विनीता सिंह के बताया कि गत वर्ष सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज की प्रीती सिंह एवं सुमन सिंह ने रोटरी क्लब की सदस्यता ग्रहण की थी। आज डॉ० बिटी सिंह का भी रोटरी क्लब में शामिल हो जाने से स्पष्ट है कि समाज में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य की पूर्ति हो रही है।

डॉ० बिटी सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब में शामिल होकर जनहित के कार्यों को व्यापक स्तर से किया जा सकता है। रोटरी क्लब में शामिल होने पर उन्होंने अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव अरबिंद कुमार शर्मा एवं डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह सहित सभी रोटरी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं आश्वासन दिया कि रोटरी के उद्देश्यों के पूर्ति किये जाने हेतु जनहित कार्यों में उनका पूरा सहयोग मिलेगा। रोटरी क्लब में शामिल होने पर सभी रोटरी सदस्यों ने उनका हार्दिक स्वागत किया।
