मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ‘गोल्ड ट्री गार्ड’ का किया अवलोकन

सोने से अधिक मूल्यवान हैं हमारी साँसें ।

मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अपने जबलपुर प्रवास के दौरान डुमना नेचर पार्क में कदम संस्था द्वारा जनसहयोग से निर्मित देश के अनूठे ‘गोल्ड ट्री गार्ड’ का अवलोकन किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने उन्हें इस अभिनव पहल की अवधारणा, निर्माण प्रक्रिया एवं इसके पीछे निहित पर्यावरण संरक्षण के संदेश से अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने भी गोल्ड ट्री गार्ड की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कदम संस्था के पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को गोल्ड ट्री गार्ड का अवलोकन कराते कदम संस्था के समन्वयक श्री राजीव चतुर्वेदी।।

कदम संस्था के संरक्षक सदस्य एवं महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने मुख्यमंत्री को संस्था द्वारा संचालित विभिन्न पर्यावरण अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने आगामी 20 दिसम्बर को आयोजित होने वाले महापौर बीजारोपण महाअभियान में में पधारने का आग्रह भी किया। इस आयोजन में लगभग 50 हजार विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कदम मित्रों के सहभागिता करने की संभावना है।

कदम संस्था के संस्थापक श्री योगेश गनोरे ने कहा कि गोल्ड ट्री गार्ड का मूल संदेश है कि “सोना बहुमूल्य अवश्य है, लेकिन हमारी साँसें उससे भी अधिक अनमोल हैं। यदि सोने जैसी मूल्यवान धातु का उपयोग भी पर्यावरण और जीवन की रक्षा का संदेश देने के लिए किया जाए, तो इससे बड़ा सदुपयोग कोई नहीं हो सकता।”

उन्होंने बताया कि इस गोल्ड ट्री गार्ड के निर्माण में जबलपुर के अनेक बच्चों ने भी अपनी गुल्लक तोड़कर स्वेच्छा से योगदान दिया। यह केवल एक संरचना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं शहर का नेतृत्व आपसी सहमति से इस गोल्ड ट्री गार्ड के स्थायी स्थापना स्थल का चयन करेगा, ताकि जबलपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटक इसे देखकर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश अपने साथ लेकर जाएँ। यह गोल्ड ट्री गार्ड जबलपुर की हरित सोच और कदम संस्था के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का स्थायी प्रतीक बनेगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पांडेय, श्रीमती इन्दु तिवारी, श्री नीरज कुमार सिंह तथा जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अध्यक्ष श्री संदीप जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कदम संस्था के समन्वयक श्री राजीव चतुर्वेदी, मुख्य संगठक श्री पंकज गोस्वामी तथा कदम मित्र विवेक तिवारी, सुनील सराफ, साधना साहू, प्रेमशंकर तिवारी, अर्चना तिवारी, आरती नामदेव, राहुल वासवानी, संगीता सराफ, सत्येन्द्र पचौरी, गिरीश वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव एवं श्रद्धा श्रीवास्तव की सक्रिय सहभागिता रही।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts