Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeauraiyaबुधवार साप्ताहिक बाजार बंदी की उठी मांग

बुधवार साप्ताहिक बाजार बंदी की उठी मांग

उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट की जिला कार्यकारिणी की गई बैठक।

नारायन पोरवाल (रानू) बने कंचौसी के नगर अध्यक्ष

कंचौसी में उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष रविकांत लाले का स्वागत करते व्यापारी।

भारत प्राइम न्यूज चैनल संवाददाता विपिन गुप्ता (कंचौसी) कानपुर देहात उत्तर प्रदेश।

कंचौसी। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात तहसील डेरापुर ब्लाक झींझक थाना मंगलपुर नगर पंचायत कंचौसी के जनपद कानपुर देहात/औरैया जिला की सीमा तिराहे पर स्थानीय प्रमुख व्यापारी राम भरोसे गुप्ता के मकान पर आज दिनांक 25 नवंबर दिन शुक्रवार को आयोजित उद्योग व्यापार कंछल गुट की बैठक मे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं औरैया जिला अध्यक्ष लाले वर्मा रविकांत के आवाहन पर सर्व सम्मत से नगर के व्यवसाई नारायन पोरवाल उर्फ रानू को कंचौसी नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसका प्रस्ताव मनोज यादव, राजीव गुप्ता मील वाले, रिंकू यादव हैपी फिलिंग स्टेशन वाले आदि व्यापारियों ने किया। मनोनयन के बाद जिला अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न से हर स्तर पर मुकाबला करने के लिए संगठित होकर लड़ाई लड़ने का संकल्प दिलाया। उन्होंने नगर अध्यक्ष को शीघ्र स्थानीय कार्यकारणी गठन का सुझाव दिया। बैठक में सभी ने बुधवार को कंचौसी बाजार साप्ताहिक बंदी की मांग उठाई। जिस पर मनोनीत अध्यक्ष ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर मंजूरी दिलाने का भरोसा दिया। बैठक में गिरीश त्रिपाठी, मनोज कुमार, रवी वर्मा, संतोष सिंह पिंटू, औरैया, अजीतमल, दिबियापुर के पदाधिकारियों सहित नगर के स्नेह सबिता डॉ मनोज यादव, बब्बर सिंह, (हर्षित गुप्ता राधे), अनमोल गुप्ता, कमल दीप गुप्ता, विकास गुप्ता, सुनील गुप्ता, रानू सिंह, तमाम व्यापारी बैठक में शामिल हुए। इससे पहले मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष का सभी के द्वारा फूल माला एवं मुकुट और साल पहनाकर स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular