Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homebharatजबरदस्ती लिंग परिवर्तन,फिर करते रहे रेप

जबरदस्ती लिंग परिवर्तन,फिर करते रहे रेप

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्‍ली में एक बार फिर देश को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दिल्‍ली के गीता कॉलोनी इलाके में 13 साल के एक लड़के का पहले तो कुछ दबंगों ने लिंग परिवर्तन कराया, उसके बाद 6 लोगों ने उसके साथ रेप किया।दिल्‍ली महिला के मुताबिक इन लोगों ने लड़के के साथ कई महीनों तक रेप किया और भीख मांगने पर मजबूर किया।

इसे भी पढ़े : हादसे में टेम्पो के परखच्चे उड़े,एक की मौत,पांच घायल

दिल्‍ली महिला आयोग के मुताबिक गीता कॉलोनी में रहने वाले 13 साल के लड़के शुभम की मुलाकात आरोपी से लगभग तीन साल पहले लक्ष्‍मी नगर में एक डांस कार्यक्रम में हुई थी।वहां अभियुक्त ने लड़के से दोस्ती की और फिर उसे साथ डांस सिखाने के बहाने अपने साथ मंडावली ले गया. लड़के को शुरू में कुछ डांस कार्यक्रम में शामिल किया गया और कुछ पैसे भी दिए गये।

इसे भी पढ़े : वार्डवासियों ने नेहा मित्तल की पीठ थपथपाई

इसके बाद शुभम को मंडावली में ही रहने को कहा गया। कुछ दिन बाद लड़के को वहां नशीले पदार्थ दिए जाने लगे और कुछ ही दिनों में उसका जबरन लिंग परिवर्तन का ऑपरेशन करवा दिया गया। उस समय शुभम की उम्र बस 13 साल थी। दिल्ली महिला आयोग की सदस्य सारिका चौधरी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, घातक हथियार से चोट पहुंचाना, जान से मारने की धमकी एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular