गौर गोरखपुर लायंस का ट्रायल शिविर 27 जून को गोरखपुर में – संजीव कुमार सिंह – सदस्य यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल, यू.पी.सी.ए।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यू.पी टी20 के गौर गोरखपुर लायंस टीम के लिए बेहतर खिलाडियों की तलाश के लिए आगामी 26 जून 2026 से ट्रायल शिविर का आयोजन किया जा रहा है | पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार यदि 250 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए पंजीकरण किया होता तो उनका ट्रायल गाजीपुर में कराया जाता | किन्तु निर्धारित संख्या पूरी न होने के कारण यह ट्रायल गोरखपुर में कराया जा रहा है | उन्होंने सभी पंजीकृत खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन में रहते हुए अपना बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन कर इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठायें |
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया गौर गोरखपुर लायंस टीम के लिए गाजीपुर मंडल के पंजीकृत खिलाडियों के ट्रायल के लिए 27 जून 2026 निर्धारित की गयी है | उन्होंने बताया कि आगामी 27 जून 2026 को गोरखपुर के सेंट एंड्रूस कॉलेज के मैदान पर होनेवाले ट्रायल्स में केवल गाजीपुर मंडल के पंजीकृत खिलाडियों को प्रतिभाग करने का अवसर दिया जायेगा | उन्होंने गौर गोरखपुर लायंस के ट्रायल के लिए पंजीकृत सभी खिलाड़ियों को निर्देशित किया की वह नियत तिथि 27 जून 2026 को प्रातः 07:00 बजे से पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें |
