अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल के दोनों मैच में गाजीपुर का वर्चस्व ।

उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड  में चल रहे अंडर 16 के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का पांचवां और अंतिम मैच गाजीपुर तथा देवरिया के बीच खेला गया। मैच के पूर्व बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. अंपायर सतीश पाण्डेय ने साथ मिलकर पिच का मुयायना कर दोनों टीमों के कप्तान को खेल के सभी नियमों के बारे में बताया गया | पिच निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह  ने सभी खिलाडियों की उपस्थिति ली। आज के मैच का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:30 बजे था। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार टॉस प्रातः 07:00 बजे कराकर ठीक 07:30 बजे मैच शुरू किया गया।

गाजीपुर ने टॉस जीतकर गाजीपुर को पहले बल्लेबाजी करने का  निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर की टीम 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान अतीत यादव के 71 व पियूष कुशवाहा के 32 रनों की बदौलत 199 रन बनाकर आल आउट हो गयी | देवरिया के तरफ से मानस चौहान ने सर्वाधिक 5 विकेट लिया | जवाब में मैदान पर उतरी देवरिया की टीम 33वें ओवर की पहली गेंद पर 141 रन बनाकर आल आउट हो गयी | देवरिया के तरफ से कप्तान चंद्रशेखर साहनी ने 54 तथा मोहित कुमार पाण्डेय के 39 रनों का योगदान दिया | गाजीपुर के तरफ से आकर्ष श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 6 विकेट लिया | सम्पूर्ण मैच के चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह, अंपायर अनुराग राठौर एवं सतीश पाण्डेय सहित स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह मैदान पर उपस्थित थे।



इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल श्रृंखला के समाप्ति के बाद गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से यू.पी.सी.ए. से आये सभी अधिकारियों का सम्मान किया गया | इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पांच दिनों से चल रहे अंडर 16 के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल में खिलाड़ियों ने अनुशासन में रहते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना खेल कौशल का प्रदर्शन किया | यहाँ से प्रतिवर्ष प्रभिवान खिलाडियों की संख्या में वृद्धि हो रही है जिसमे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह व उनकी पूरी टीम की अहम् भूमिका है | बी.सी.सी.आई पैनल के स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से संस्था के अध्यक्ष शाश्वत सिंह के देख-रेख में जिस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है उससे निःसंदेह यहाँ के खिलाडियों को लाभ मिल रहा है तथा खिलाडियों के कौशल में निखार देखने को मिल रहा है।



श्रृंखला के अंतिम दिन आज गाजीपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा का मैदान पर उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 के सीओ-चेयरमैन संजीव कुमार सिंह सहित उ०प्र० क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता व रणजी खिलाडी बिजेंद्र सिंह तथा बी.सी.सी.आई के वरिष्ठ व अनुभवी स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने यू.पी.सी.ए. कैप पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया | उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. अंपायर सतीश पाण्डेय से परिचय लेने के बाद सभी खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया | इस दौरान उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पुलिस लाइन के इस ग्राउंड पर यू.पी.सी.ए. का लगातार दूसरा ट्रायल श्रृंखला का होना गौरव का विषय है | उन्होंने कहा कि यू.पी.सी.ए. के किसी भी आयोजन के लिए उनका यह मैदान हमेशा उपलब्ध रहेगा तथा उनके तरफ से सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जायेगा | उन्होंने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट को खेल भावना के तहत खेला जाना चाहिए | इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिशा-निर्देशन में एक बेहतरीन हरा-भरा क्रिकेट ग्राउंड जनपद में उपलब्ध है जिसकी प्रशंसा यू.पी.सी.ए. अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है | उन्होंने बताया कि इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल में किये गए खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर मंडल टीम में प्रतिभावान खिलाडियों को शामिल किया जायेगा ताकि मंडल की ठोस टीम का गठन किया जा सके | उन्होंने अंडर 16 के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल के सफल आयोजन के लिए गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह व सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह, रंजन सिंह, स्मृति राय सहित उनकी पूरी टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts