Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeauraiyaअब मैं किसानों को अन्य दाता नहीं ऊर्जा दाता बनाऊंगा : नितिन...

अब मैं किसानों को अन्य दाता नहीं ऊर्जा दाता बनाऊंगा : नितिन जयराम गडकरी

मेरे से आज तक करीब 8 साल में किसी पत्रकार ने उल्टा-सीधा सवाल नहीं पूछा अगर पूछेगा तो उसे बता दूँगा : नितिन जयराम गडकरी।

भारत प्राइम न्यूज चैनल संवाददाता विपिन गुप्ता कंचौसी कानपुर देहात औरैया उत्तर प्रदेश।

आज उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात तहसील डेरापुर की नगर पंचायत कंचौसी दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में देश के परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी पहुंचे। कानपुर देहात में अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेन्द्र सिंह (भोले) के माता कनक रानी की पुण्यतिथि व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में सासंद देवेंद्र सिंह (भोले) के माता-पिता की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित किए इसके बाद केंद्रीय मंत्री जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे। जहां अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह (भोले), इटावा सांसद राम शंकर कठेरिया, कानपुर देहात जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह (राजू), सहार औरैया ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह (ऋषि), विकास सिंह (भोले), समेत तमाम बीजेपी पदाधिकारियों ने नितिन गडकरी का भव्य स्वागत किया। वहीं प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी शिरकत की। जनसभा के मंच से सासंद देवेंद्र सिंह (भोले) एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जनता को संबोधित किया। और फिर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही माता-पिता और भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए युवाओं से आवाहन किया। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनता को संबोधित करते हुए सांसद और कानपुर देहात की जनता को धन्यवाद दिया। वहीं नितिन गडकरी ने तमाम योजनाएं यूपी समेत कानपुर देहात को देने की घोषणा की। नितिन गडकरी ने बताया है कि मेरे जीवन में सबसे बड़ी उपलब्धि है कि देश में करीब एक करोड़ लोग ऐसे थे जो कि साइकिल रिक्शा से आदमी आदमी को ढोने का काम करते थे। उनको हमने मुक्त किया। हमने ई-रिक्सा देने का काम किया है। जिसे वो लोग बहुत खुश हैं। गडकरी ने कहा है कि मैं किसान हु मेरा 80 हजार एकड़ गन्ना है। मेंने पंद्रह हजार लोगों को रोजगार दिया है। अब मैं किसानों को अन्य दाता नहीं ऊर्जा दाता बनाऊंगा। अब किसान नहीं ऊर्जा दाता कहलाएगा। अब किसानों की फसल से गैस केमिकल ओर अन्य पदार्थ बनाऊंगा। पहले किसानों को गन्ने का मूल्य नहीं मिलता था। और बर्बादी की कगार पर आ गया था। अगर भुगतान नहीं होता तो किसान बर्बाद हो जाते थे। अब यहाँ नई व्यवस्था होगी। उत्तर प्रदेश के लोग रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे। मेरा वादा रहा कि उत्तर प्रदेश के हर गांव में वायो गैस बनेगी। उसी वायो गैस से हमारे मोटरसाइकिलें और स्कूटर चलेंगे। वो दिन अब दूर नहीं है। जब हम और हमारी सरकार हम युवाओं के हाथ में रोजगार देगी।

उत्तर प्रदेश के सभी किसान अब ऊर्जा दाता बनेंगे बोलो गडकरी। कानपुर के लिए मैंने बहुत कुछ किया है। कानपुर में कुछ योजनाएं संचालित की जा रही हैं। और कुछ संचालित करवाउंगा। कानपुर देहात जिले के लिए सासंद की सूची अनुसार पर केंद्रीय मंत्री ने आधा दर्जन सड़के बनवाने की घोषणा की। और सांसद और प्रदेश अध्यक्ष से कहूंगा कि जो भी आप परियोजना को यूपी सरकार से प्रस्तावित करवा कर लाओगे। उन योजनाओं सड़को को हम संचालित करवाएंगे। इटावा सांसद राम शंकर कठेरिया व जनप्रतिनिधियों के मांग पर केंद्रीय मंत्री ने कई परियोजना पर मोहर लगाई। और कहा है कि मेरे से आज तक करीब 8 साल में किसी पत्रकार ने उल्टा-सीधा सवाल नहीं पूछा अगर पूछेगा तो उसे बता दूँगा यह बात संबोधित करते समय बोलो भारत सरकार केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी। मैं आज कानपुर के लिए डेढ़ लाख करोड़ की योजना देने का काम किया है। दो साल के अंदर कानपुर से लखनऊ के रास्ता महज आधे घण्टे का होगा। पांच हजार करोड़ में यह रोड बनकर तैयार होगा। अभी तक जो काम आपने देखे वो सब ट्रेलर थे। पूरी पिक्चर अभी दिखाना बाकी है। दिल्ली से हरिद्वार 2 घंटे में, दिल्ली से जयपुर 2 घंटे में, अमृतसर 4 घण्टे में, दिल्ली से श्रीनगर 8 घंटे में, दिल्ली से मुंबई 8 घंटे में जा सकेंगे। इटावा से कोटा तक चम्बल एक्सप्रेस का भी काम सुरु होने बाला है। उत्तर प्रदेश को 12 हजार करोड़ रुपये दिए। जिसमें 80 परियोजना सामिल थी। जिसमें ढ़ाई हजार करोड़ की 12 परियोजना अकेले कानपुर में हैं। जिनका काम पहले शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 समाप्त होने से पहले पांच हजार करोड़ के नए रोड बनवाने का काम करूंगा। ये घोषणा करके गए भारत सरकार परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular