प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा नोएडा महानगर द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में आज विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सभी आठों मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं रक्तदान शिविर रोटरी ब्लड बैंक, सेक्टर-31, नोएडा में आयोजित हुआ। इन सेवा कार्यों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


स्वच्छता अभियान के बाद सीएचसी सेक्टर-110 में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। इसके बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल, सेक्टर-62, नोएडा में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक श्री पंकज सिंह एवं भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन लाइव कार्यकर्ताओं एवं जनमानस ने सुना।



इस अवसर पर  ने प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मोदी जी ने जिस दूरदर्शी सोच और विकासपरक योजनाओं से भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं से देश की आधी आबादी को सशक्त बनाया है।

जनमानस को संबोधित करते हुए डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोदी जी ने भारतीय राजनीति में सेवा, समर्पण और पारदर्शिता का एक नया आदर्श स्थापित किया है। मातृशक्ति के सशक्तिकरण हेतु उनके प्रयास इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री है और उन्होंने भारत को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं एवं जनमानस से सांसद डॉ. महेश शर्मा जी ने कहा कि मोदी जी ने राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण को अपना जीवन समर्पित किया है। स्वच्छता और रक्तदान जैसे कार्य उनके ‘सेवा ही संगठन’ मंत्र को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

नोएडा वासियों को अपने संबोधन में विधायक श्री पंकज सिंह ने कहा कि मोदी जी का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्ग के लिए जो योजनाएँ चलाई हैं, वे समाज को नई दिशा दे रही हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नगर,mlc सतपाल सैनी, विमला बाथम, विनोद त्यागी  संजय वाली, डिंपल आनंद गणेश जाटव, चंदगीराम यादव, महेश अवाना, मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, रामनिवास यादव, गिरीश कोटनाला,सत्यनारायण महावर, रामकिशन यादव
दीनबंधु कुमार,
शशिधर उपाध्याय, प्रदीप चौहान, गौतम शर्मा, मनीष तिवारी
एसपी चमोली प्रमोद बहल, धर्मेंद्र गुप्ता, सुचित्रा कक्कड़,अमित त्यागी, उमेश त्यागी, अर्पित मिश्रा, विपुल शर्मा, तुषार गोयल, कौशल यादव, कालू पंडित, प्रज्ञा पाठक, शारदा चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह तोमर एवं दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts