Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeEtawaपौधा लगाएं और लगाने के बाद उनकी देखरेख भी करें : डॉ.सुशील...

पौधा लगाएं और लगाने के बाद उनकी देखरेख भी करें : डॉ.सुशील सम्राट

इकदिल( इटावा)।कालीवाहन मन्दिर के बाहर परिसर में परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर परशुराम सेवा समिति उ. प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिये। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद उनकी देखभाल भी करें क्यों कि पौधा लगाने से ही कर्तव्य की पूर्ति नही होती है बल्कि उसकी सुरक्षा बहुत आवश्यक है। पर्यावरण बचाने के लिये खुद भी पौधे लगाएं और लोगों को भी प्रेरित करें। समिति के जिलाध्यक्ष शिवाकान्त दुबे ने कहा कि जीवन में वृक्षों का बहुत महत्व है इसलिये पौधा रोपण अवश्य करें। नगर अध्यक्ष आकाश दीक्षित ने कहा कि लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। हम सभी को कम से कम पाँच-पाँच पौधे अवश्य लगाने चाहिये। इस मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम में राधेश्याम चौधरी, प्रबल पाण्डेय, मंजीत कुमार, शिवा तिवारी आदि ने सहयोग किया। ( विपिन गुप्ता द्वारा)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular