मृतक सीताराम के पिता व भाई से मिले सूबे के मुख्यमंत्री
गाजीपुर। नोनहरा कांड में मृतक सीताराम उपाध्याय के परिजन एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी मिले। इस संदर्भ में एमएलसी चंचल सिंह ने बताया कि मृतक सीताराम उपाध्याय के पिता गिरजा उपाध्याय और उनके भाई शशिकांत उपाध्याय आज सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिले। पिता और भाई ने मुख्यमंत्री जी को पूरे घटनाक्रम के बारे में एक-एक बात बताई। सीएम योगी ने परिजनों की बात बड़े ध्यान से सुनने के बाद कहा कि आपके साथ पूरा न्याय होगा। इस मामले की जांच एसआईटी और मजिस्ट्रेटियल जांच हो रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। आपकी जीविकापार्जन के लिए नौकरी की व्यवस्था हो जायेगी तथा अन्य मदद के लिए हमने आदेश दे दिये हैं।
Recent Posts
सच्ची खबर0 Comments
गाजीपुर:देशी तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
संपादक0 Comments
लम्पी स्किन डिजीज से बचाव हेतु पशुपालकों से अपील
संपादक0 Comments
पी.एम. सूर्य घर योजना की जानकारी के लिए 25 को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचें
संपादक0 Comments
परम्परागत कारीगरों को दस लाख तक लोन, अनुदान भी
संपादक0 Comments
मेडिकल रिपोर्ट बना दिया, रजिस्ट्रेशन नम्बर !!!
संपादक0 Comments
यूरिया का बेहतर विकल्प है अमोनियम सल्फेट (भारत NPK 20.5:0:0:23)
संपादक0 Comments
