गाजीपुरवासियों ने आईपीएल फैन पार्क के इतिहास में बनाया नया कीर्तिमान, दूसरे दिन क्रिकेट प्रेमियों में दिखा जूनून, दर्शकों ने जमकर उठाया लुफ्त – संजीव कुमार सिंह

गाजीपुर जनपद के पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में आयोजित आईपीएल फैन पार्क के दूसरे दिन आज रॉयल चंलेंजेर्स बंगलौर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल के फाइनल मैच का सजीव प्रसारण बड़े स्क्रीन पर किया गया।आज के फैन पार्क में जिला न्ययाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय तथा जनपद के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज शक्ति सिंह ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर फैन पार्क का उद्घाटन किया।

इस दौरान जी०डी०सी०ए० अध्यक्ष शाश्वत सिंह व संस्था पदाधिकारियों तथा भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के पर्यवेक्षक अमित सिद्धेश्वर, मोहित पवरिया, रोहित चौहान, जावेद अली अभय आदि सहित आईपीएल आयोजन समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर  भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के पर्यवेक्षक अमित सिद्धेश्वर ने बताया कि इस वर्ष गाजीपुरवासियों ने आईपीएल फैन पार्क के इतिहास के सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया | मॉम्स आउटडोर मीडिया सलूशन प्रा.लि. के मोहित पवारिया ने कहा कि हम देश के कई शहरों का भ्रमण करने के बाद गाजीपुर आयें है | यहाँ हमने गाजीपुरवासियों में क्रिकेट को लेकर बेहतर जूनून दिखा है | साथ ही यहाँ दर्शकों ने बेहद ही शालीन और सभ्यता का परिचय दिया है | स्थानीयं प्रशासन तथा संजीव कुमार सिंह ने नेतृत्व में आयोजक मंडल के सभी सदस्यों ने हमें पूर्ण सहयोग दिया जिसके लिए हम उनके आभारी है |



गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि आईपीएल फैन पार्क दूसरे दिन कल 31 मई 2026 को खेले गए फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आईपीएल फैन पार्क में 26093 दर्शकों जिनमें 19861 पुरुष, 3836 महिलाएं, 2358 बालक-बालिकाएं एवं 38 विशिष्ठजन शामिल थे, ने आईपीएल फैन पार्क में प्रवेश किया तथा 32 विशिष्टजनों का आई.पी.एल फैन पार्क में आगमन हो हुआ। उन्होंने आयोजन में अहम भूमिका निभाने के लिए सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह व उनकी पूरी टीम की प्रशंसा किया। उन्होंने बताया कि दो दिन आयोजित आईपीएल फैन पार्क में कुल 37423 रिकॉर्ड क्रिकेट प्रेमियों ने क्रिकेट का लुफ्त उठाया।
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के तरफ से टाटा आईपीएल फैन पार्क के तरफ से भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह, गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह, क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर के अध्यक्ष वैभव सिंह को उनके बेहतर सहयोग एवं योगदान के लिए अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया |


अपने वक्तव्य में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि एकत्र जनसमूह को देखने से स्पष्ट है कि क्रिकेट खेल प्रेमियों की सूची में पुरुषों व बच्चों के साथ-साथ महिलाओं की संख्या में गत वर्ष की अपेक्षा अधिक वृद्धि हुयी है | श्री सिंह ने बताया कि आर.सी.बी. और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच का लुफ्त उठाने के लिए शाम 05:30 बजे से ही दर्शकों का आवागमन शुरू हो गया था जो कि समय बीतने के साथ-साथ निरंतर बढ़ता ही चला गया | उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल सदस्य तथा टाटा आईपीएल के अधिकृत स्थानीय सम्पर्क अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने टाटा आईपीएल फैन पार्क के सफलतम आयोजन के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड टीम के सदस्यों के साथ-साथ गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह व उनकी पूरी टीम तथा क्रिकेट परफॉरमेंस  सेण्टर के अध्यक्ष वैभव सिंह व उनकी वालंटियर टीम के सभी सदस्यों तथा रंजन सिंह, स्मृति राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया है | सभी वालंटियर बच्चे प्रशंसा के पात्र हैं | उन्होंने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल तथा सीईओ हेमांग अमीन जी के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके आशीर्वाद से गाजीपुर जनपद में 5वां आईपीएल फैन पार्क का आयोजन कार्य गया |  गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य व सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह ने सभी वालंटियर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी वालंटियर्स से निःसंदेह अपना बेहतर योगदान दिया | उन्होंने गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मो० आरिफ, कोषाध्यक्ष अजय सर्राफ, विनय कुमार सिंह, ज्ञानशील त्रिपाठी आदि सभी सदस्यों के योगदान की तारीफ की | अंत में उन्होंने शांतिपूर्ण आयोजन में अभूतपूर्व योगदान व सहयोग प्रदान करने के लिए स्थानीय प्रशासन के सभी अधिकारियों यथा जिलाधिकारी महोदय, उप जिलाधिकारी, अतिरिक्त जिलाधिकारी सहित पुलिस प्रशासन के विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक, जो कि स्वयं क्रिकेटर हैं व उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों की रूचि को ध्यान में रखते हुए पुलिस परेड ग्राउंड पर आईपीएल फैन पार्क कराए जाने की अनुमति प्रदान दी जहाँ ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन हो सका जिसमे लगभग ३७००० दर्शकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करायी है | यह आकड़ा आईपीएल फैन पार्क के इतिहास का नया कीर्तिमान है | सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सहित तैनात समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts