गाजीपुर। आज दिनांक 23/05/2022 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मंत्री प्रत्युष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला प्रतिनिधि मंडल का मुख्य उद्देश्य गांधी मेमोरियल इंटर कालेज, बहादुरगंज ,गाजीपुर के खेल के मैदान पर अवैध ढंग से कब्जा किए जाने के संबंध में था।विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ कुमार पांडेय ने बताया की दबंगों द्वारा पूर्व में भी विद्यालय के शौचालय को रात में गिराया जा चुका है।जिलाधिकारी ने तत्काल दूरभाष से उप जिलाधिकारी कासिमाबाद को निर्देशित किया की तत्काल अवैध कब्जे को रोक कर आवश्यक कार्यवाही करे।प्रतिनिधिमंडल में सौरभ पाण्डेय ,पूर्व अध्यक्ष,राणा प्रताप सिंह ,पूर्व मंत्री,विजय श्रीवास्तव पूर्व मंत्री,शैलेंद्र सिंह यादव आय व्यय निरीक्षक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ गाजीपुर,संजय पाण्डेय,मनोज विश्वकर्मा,कमलेश राम आदि शिक्षक उपस्थित थे।
आखिर क्यों मिला प्रतिनिधि मण्डल
0
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES