‘योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक सम्पूर्ण जीवन पद्धति’
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में हुआ भव्य आयोजन, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास
योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक सम्पूर्ण जीवन पद्धति -ओमप्रकाश राजभर
कोलकता में आयोजित मा0 प्रधानमंत्री जी के योग कार्यक्रम एवं झंासी में आयोजित यशस्वी मुख्यमंत्री जी योग कार्यक्रम को एल0ई0डी0 द्वारा दिखाया गया सजीव प्रसारण
फोटो-1 विज्ञप्ति-01
गाजीपुर 21 जून, 2026 (सू0वि0)- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद गाजीपुर का मुख्य समारोह पुलिस लाईन प्रेड ग्राउण्ड, में उत्साह, अनुशासन एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के जवान एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर, मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी रहे। विशिष्ट अतिथियों में मा0 विधायक जखनियां वेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ओमप्रकाश राय, जिला अध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोलकता में आयोजित मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के योगाभ्यास कार्यक्रम एवं झंासी में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का एल0ई0डी0 के माध्यम से सजीव प्रसारण दिखाकर योग दिवस व योग के महत्व के सम्बंध में बताए गए उद्बोधन को सुनाया व दिखाया गया।
कार्यक्रम का मा0 कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मा0 विधायक वेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा द्वारा धन्वतरि के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने 12वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि आज गाजीपुर ही नही बल्कि पूरे देश में योग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा झांसी एवं मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा कोलकता में योग्याभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योग कर रहें है। उन्होने कहा कि योग को जिसने भी अपनी दिनचर्या में शामिल किया है उसने अपने शरीर से रोग को मुक्त रखा है। कहा कि जिस प्रकार बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने संविधान बनाकर एक यूनिटी बनायी उसी प्रकार मा0 प्रधानमंत्री जी ने आज 21 जून को योग दिवस के माध्यम से ऐसी एकता दिखाई की पूरे देश में ग्राम पंचायत स्तर से लेकर ब्लाक स्तर एवं जिला स्तर सभी जगहों पर योग दिवस मनाया जा रहा है। आज 140 करोड़ के अबादी को देश के प्रधानमंत्री जी ने एक सूत्र में बाधकर देश को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनाने का जो सपना दिया है उस सपने को साकार करने के लिए आज हम और आप मिलकर जो सहयोग कर रहें है वो बधाई के पात्र है। उन्होने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, बल्कि मानसिक तनाव में कमी, सकारात्मक सोच तथा आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। आज विश्व के करोड़ों लोग भारतीय ऋषि परंपरा की इस अमूल्य धरोहर को अपनाकर स्वस्थ एवं सुखी जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम योग के प्रति बढ़ती जागरूकता एवं जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण रहा तथा स्वस्थ, नशामुक्त एवं संस्कारित समाज निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ है जिसके लिए जिलाधिकारी, व सभी आयोजक बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने जो थीम रखी है स्वथ्य बुर्जगियत/हेल्दी ऐजिंग जैसे-जैस उम्र बढ़ती जा रही है वैसे हम अपने कैसे स्वस्थ्य रखे यह हमारे सामने बड़ी चुनौती है और उसी लिए इस बार वृद्ध माताओ एवं बड़े बुर्जगजन अन्य सभी के लिए इस थीम पर योग कराया जा रहा है।
सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का योग दिवस संदेश एवं संबोधन श्रवण किया। तत्पश्चात विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए योग को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार बताया तथा नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। मा0 विधायक जखनियां वेदी राम ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति एवं ऋषि परम्परा की अमूल्य धरोहर है जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग करे, निरोग रहे केवल एक नारा ही नही बल्कि स्वंस्थ्य एवं सुखी जीवन का मूल मंत्र है। यह भी कहा कि वर्तमान समय में बदलते जीवन शैली, तनाव एवं अनियमित दिनचर्या के कारण लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियो से जूझ रहे है ऐसे में शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने का योग सबसे बड़ा माध्यम है। मा0 विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि योग हमारे देश में लगभग 5000 हजार वर्ष से अधिक पुरानी परम्परा रही है जो केवल व्यायाम नहीं बल्कि शरीर व मन को स्वस्थ्य रखता है तथा सकारात्मक व संतुलित जीवन शैली को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि योग से बीमारी दूर हो जाती है सभी अपील किया कि प्रतिदिन अपने दैनिक जीवन शैली में अपनाए।
अंत में जिला विकास अधिकारी राजन राय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े सभी विभागों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, बल्कि मानसिक तनाव में कमी, सकारात्मक सोच तथा आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। आज विश्व के करोड़ों लोग भारतीय ऋषि परंपरा की इस अमूल्य धरोहर को अपनाकर स्वस्थ एवं सुखी जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। जनपद गाजीपुर में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम योग के प्रति बढ़ती जागरूकता एवं जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण रहा तथा स्वस्थ, नशामुक्त एवं संस्कारित समाज निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। 12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग‘‘ रखी गई है। योग प्रोटोकॉल के अनुरूप योग प्रशिक्षिका कुमारी विजेता पाण्डेय एवं मुकेश यादव द्वारा 45 मिनट तक सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। जनपद गाजीपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 का कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के साथ 7 तहसील, 16 विकास खंड, सभी ग्राम पंचायतों में भव्यता के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रजापति द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा मंण्डल के स्वयंसेवकों द्वारा योगा कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
…………………………………….
