जमानियां में पति से फोन पर विवाद, सुसाइड की कोशिश:गंगा में कूदी, पुलिस ने बचाया, परिजनों को सौंपा

गाजीपुर के जमानियां में सुहवल थाना पुलिस ने आज रविवार को इंसानियत की एक बडी मिसाल पेश करते हुए एक नवविवाहिता की जान बचाई। पति से फोन पर विवाद( हाक- टाक) के बाद 25 वर्षीय महिला गंगा नदी में हमीद सेतु से कूदने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बचा उसे नई जिंदगी दी है। महिला की पहचान रामावती के रूप में हुई। वह बहादुरपुर कोतवाली थाना जमानियां की रहने वाली है। पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में पूछताछ की। इसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही महिला की मां इंद्रावती और पिता राज किशोर थाने पहुंचे। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस नेक भरे कार्यों की लोग खूब प्रशंशा कर रहे है। प्रभारी निरीक्षक राज नारायन ने बताया कि उन्हें सूचना मिलते ही वह खुद और चीता दस्ते के आरक्षी जुनैद, चंचल और एक महिला आरक्षी के साथ मौके पर पहुंचे।

महिला जब सेतु की रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी उसे तेजी से सक्रियता दिखाते हुए बचा लिया गया। पूछताछ में पता चला कि महिला की शादी इसी साल मार्च में रेवतीपुर थाना के अठहठा निवासी विकास यादव से हुई थी। महिला के पिता जमानियां कोतवाली में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं।

परिजनों ने बताया कि आज रविवार सुबह पति से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद के बाद वह बाजार जाने का कहकर घर से निकली थी। प्रभारी निरीक्षक राज नरायन ने बताया कि नदी में सेतु से सुसाइड की कोशिश कर रही महिला को बचा लिया गया, बताया कि पूछताछ के बाद उसे उसके माता- पिता को सुपुर्द कर दिया गया है।
#bhaskarnews

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts