सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर “Run for Unity” का आयोजन भाजपा नोएडा महानगर द्वारा किया गया।

आज प्रातः 7:30 बजे “लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “Run for Unity” दौड़ का आयोजन भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा शिल्पहाट गेट नंबर 3, सेक्टर 33, नोएडा में जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में भव्य रूप से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद राज्यसभा एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल जी रहे, जिन्होंने दौड़ का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की नींव रखी। उन्होंने कहा कि जहाँ नेहरू जी और इंदिरा जी ने स्वयं को भारत रत्न से सम्मानित किया, वहीं सरदार पटेल को यह सम्मान कई वर्षों बाद एक गैर-गांधी परिवार के प्रधानमंत्री द्वारा मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में इस दौड़ के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचा रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एकता, अखंडता व राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भारत की अखंडता और एकता को अपने कर्मों से साकार किया।
आज भाजपा कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प ले रहे हैं।
‘Run for Unity’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतीक है।

दौड़ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय  महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह, जुगराज चौहान, योगेंद्र चौधरी, मनोज गुप्ता, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, महेश अवाना, विनोद शर्मा, संजय बाली, भूपेश चौधरी, दीनबंधु कुशवाहा, शशिधर उपाध्याय, नीरज चौधरी, राम किशन यादव, प्रदीप चौहान, गौतम शर्मा, मनीष तिवारी, सतनारायन महावर, रामनिवास यादव, गिरीश कोटनाला, ओमवीर अवाना, चमन अवाना, अर्पित गोयल, धर्मेंद्र गुप्ता, सचिन अंबावत, प्रज्ञा पाठक शर्मा, राजेंद्र अवाना, शारदा चतुर्वेदी, अर्पित मिश्रा, नीरज शर्मा, राहुल शर्मा, अशोक मिश्रा, एनपी सिंह, राजकुमार बंसल,बबलू यादव, गोपाल गॉड, ओम यादव , रवि यादव, अमित कुमार त्यागी, राजीव उपाध्याय, एहसान खान, कुलदीप त्यागी, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts