भारतीय जन महासभा द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।

अस्वस्थता के कारण भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अपने मानगो, जमशेदपुर स्थित आवास पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बडे़ ही धूमधाम के साथ मनायी।


संस्था के विशेष सलाहकार प्रकाश मेहता के नेतृत्व में एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान आदित्यपुर जमशेदपुर एवं सरदार पटेल चौक, आदित्यपुर पुल के पास भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई गई।


इस अवसर पर श्री पोद्दार ने कहा कि अनेक रियासतों को भारत संघ में मिलाने का महती कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। इनको लौह पुरुष कहा गया। पूरा देश इनका सम्मान करता है और करता रहेगा।
जमशेदपुर में जयंती मनाने वालों में श्री पोद्दार के अलावे विजय कुमार गोयल, डॉ. आर. एस. अग्रवाल, रवि शंकर झा, निशा वाणी, मधु सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, किरण कुमारी, शिव शंकर पाल, प्रकाश मेहता, हेमंत ठाकुर, मनीष सिंह बंदन, अनिल चौधरी (चाचा चौधरी), मिथिलेश कुमार, राजा घोष, प्रभात कुमार, अनिल कुमार चौधरी, आनंद कुमार, अनील, भगवान झा, श्री नारायण, संजीव कुमार (बबुआ), जयंत कुमार श्रीवास्तव, रंजन सिंह (तुतु), बिजेंद्र जी, बिनोद, नरेंद्र सिंह जी, धर्मेंद्र सिंह जी, रंजीत कुमार सिंह, अरविंद पंडित, चक्रवर्ती मिश्रा, वैभव कुमार सिंह, अनुभव कुमार सिंह, मोहन तिवारी, सोनू तिवारी एवं महावीर पाल आदि के नाम शामिल हैं।
इसके अलावे श्री गुजराती सनातन समाज, बिस्टुपुर जमशेदपुर में भी जयंती मनाई गई। जिसमें अनेक लोग उपस्थित थे।

इसी प्रकार देश के 9 राज्यों के 12 शहरों में  महासभा के सैंकड़ों लोगों ने अनेक स्थानों पर जयंती मनायी।
इन जयंती मनाने वालों में प्रमुख रूप से संरक्षक गंगा दीन जांगिड़, देशराज जांगिड़ महेश कुमार जांगिड़, वीर प्रकाश गौतम, ए. के. जिंदल, सुखेन मुखोपाध्याय, मिश्री लाल विश्वकर्मा, कैलाश चंद्र जांगिड़, पूनम ढ़लवानी, गुंजा ढ़लवानी, स्वरा ढलवानी, मेघाश्री मुखोपाध्याय, दुर्गा मुखोपाध्याय, लक्ष्मी गुंसाई, नवीन कुमार, कृष्णा कुमार साहा, अंतर्यामी पांडा, गोविंद रंजन, मोतीलाल शर्मा, किरण शर्मा, जिवांश, गौरव शर्मा, नरेंद्र पुरोहित, दीप शेखर सिंहल, अनीता झालीवाल, पुष्पेंद्र सिसोदिया, धर्मपाल सिंह टेलर, विजय केडिया एवं राजकुमार सिंह आदि के नाम सम्मिलित हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts