धारावाहिक भारत एक खोज सहित अनेक धारावाहिकों में कर चुके हैं काम
विद्यालय के लिए गरिमापूर्ण अवसर
गाजीपुर। गाजीपुर लिट्रेचर फेस्टिवल में जनपद आये अतिथियों में रंगमंच के शख्सियत का आज सोमवार को बी.एस. डी. पब्लिक स्कूल,रेवतीपुर में आगमन हुआ। आज रंगमंच और दुनियां के लिए जनपद गाजीपुर का नाम रोशन करने वाले पड़ोसी ग्राम गहमर के निवासी अभिनेता अंजन श्रीवास्तव जिन्होंने धारावाहिक “वागले की दुनियां” से घर घर में अपनी पहचान स्थापित की तथा गोलमाल, पुकार, खुदा गवाह, कभी हां कभी ना, भारत एक खोज, घातक, रंग, चक दे इंडिया, शैम मानेकशाह जैसी सैकड़ों फिल्मों में अभिनय किया l

आज विद्यालय पर सपत्नीक बी एस डी थिएटर ग्रुप के बच्चों से मिलने के लिए आए तथा अभिनय की बारीकियों से परिचित कराया तथा अपने रंगमंचीय एवं फिल्मी करियर को साझा किया l बच्चों द्वारा पूर्व में प्रस्तुत किए जा चुके नाटक -‘बेटी वियोग ‘ एवं ‘ जनक्रांति 1942@ गाजीपुर ‘ के वीडियो देखे l छोटे बच्चों के अभिनय को देखकर बच्चों से इनके अगले कार्यक्रम में आने का वादा किया l
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार राय ने अंजन श्रीवास्तव एवं साहित्य चेतना समाज, गाजीपुर के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर जी का स्वागत किया एवं प्रबंधक बिपिन बिहारी राय ने अतिथियों का आभार प्रकट किया l कार्यक्रम में प्रभाकर त्रिपाठी, संगीता तिवारी, रागिनी प्रभाकर, श्रवण कुमार जायसवाल, गोपाल कृष्ण राय, ऋषिकांत राय, दिनेश राय, प्रमोद खरवार, अंजय राय, चंद्रशेखर राय, शुभम राय, एवं जामवंत राय आदि उपस्थित रहे
