रोटरी द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच परिक्षण शिविर में 231 का हुआ परीक्षण, कल होगा लेंस प्रत्यारोपण – प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह।
अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर द्वारा गत वर्ष आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर की भांति जनपद के बोरसिया फदनपुर स्थित सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में आज 25 जनवरी 2026 को रोटरी क्लब गाजीपुर द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच परिक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया | शिविर का शुभारम्भ श्रीमती सावित्री सिंह के कर-कमलों किया गया | कार्यक्रम के आरम्भ में शिविर में प्रतिभाग करने आये सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

इस शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा आयोजित इस शिविर के लिए 500 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था | इस शिविर में देश के चिकित्सा जगत में अग्रणी श्री कांची कामकोठी मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित वाराणसी के आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संदीप सिंह के नेतृत्व में कुशल नेत्र विशेषज्ञ डॉ अंशु रंजन की टीम द्वारा कुल 231 लाभार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया |

इनमें से 50 लाभार्थियों को कल 26 जनवरी 2026 को पुनः प्रातः 10:00 बजे सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज बुलाया गया है जहाँ से उन्हें वाहनों के द्वारा वाराणसी स्थिति आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया जायेगा जहाँ अगले दिन 27 जनवरी 2026 उनका कुशल चिकित्सकों के हाथों लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा एवं स्थिति के सामान्य हो जाने पर उन्हें वाराणसी से पुनः उनके गंतव्य सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के लिए रवाना कर दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण प्रक्रिया जिसमे परीक्षण व लेंस प्रत्यर्पण सहित परिवहन की सुविधा पूर्णतया निःशुल्क रहेगी | शेष चिन्हित लाभार्थियों को अधिक ब्लड प्रेशर अथवा सुगर होने के रोक दिया गया है | ऐसे लाभार्थियों का बाद में लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा |

निःशुल्क नेत्र जांच परिक्षण शिविर के प्रोजेक्ट को-चेयरमैन रो० डॉ. सानंद सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर के लिए सत्यदेव हॉस्पिटल के चार ओ.पी.डी. कक्ष को प्रयोग में लिया गया | उन्होंने बताया कि शिविर की व्ययस्था के अभिभूत होकर आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के वरिष्ठ प्रबंधकों ने सत्यदेव हॉस्पिटल और रोटरी क्लब गाजीपुर के साथ मिलकर अनुबंध करने का निर्णय लिया है जिससे वर्षपर्यंत साल के सभी 365 दिन आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर सत्यदेव हॉस्पिटल में मरीजों का निदान करेंगे।

शिविर के समापन समारोह में रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह व प्रोजेक्ट को-चेयरमैन रो० डॉ. सानंद सिंह के हाथों वाराणसी स्थिति आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल से आये संदीप सिंह, डॉ० अंशु रंजन, चन्दन पटेल, महेश सिंह तथा नैंसी को उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रमाण पत्र भेंट किया गया।

निःशुल्क नेत्र जांच परिक्षण एवं ऑपरेशन शिविर में रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह व प्रोजेक्ट को-चेयरमैन रो० डॉ. सानंद सिंह के अतिरिक्त रो० सैयद जीशान जिया, रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे, रो० असित सेठ, रो० राजेश प्रसाद, रो० संजर नासिर, रो० आनंद सिंह, रो० सुमन सिंह, रो० प्रीती सिंह, सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्राचार्य चंद्रसेन तिवारी, दिग्विजय, अमित सिंह, श्रेया सिंह, आवेश कुमार सहित चिकित्सक, शिक्षक, नर्सिंग स्टाफ, व पूरा प्रबंधतंत्र, रानू सविता सहित अधिक संख्या नर्सिंग के विद्यार्थी उपस्थित थे।

