इस नवरात्रि से गहमर क्षेत्र में स्थित आशीर्वाद मंडपम की बुकिंग शुरू।

संजीव थिएटर प्रा० लि० के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष नवरात्री में जनपद गाजीपुर के सैन्य बहुल गाँव गहमर में स्टेशन रोड पर स्थित आशीर्वाद मंडपम (शांति पैलेस) का शुभारम्भ हो गया है | उन्होंने बताया कि आशीर्वाद मंडपम में एक विशाल मांगलिक हॉल, एक विशाल साउंडप्रूफ हॉल, फ्लैट, रसोईघर स्नानघर सहित महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रसाधन के अतिरिक्त विशाल खुला मैदान भी है |

उन्होंने बताया कि इस विशाल प्रतिष्ठान में एक साथ वर पक्ष तथा वधू पक्ष के अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था है | उन्होंने बताया कि उनका यह परिसर गोद भराई, वरक्षा, तिलकोत्सव, शादी-विवाह, मुंडन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त बैठक, मीटिंग, सभा, अधिवेशन जैसे अन्य कार्यक्रमों के लिए बेहद ही उपयुक्त है | इस परिसर में इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है | इतना ही नहीं सर्दी, गर्मी व बरसात तीनों ही मौसम में बिना किसी रूकावट के कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है | बुकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि परिसर की बुकिंग आंशिक और सम्पूर्ण दोनों तरीके से किया जा सकता है | कोई व्यक्ति अपनी जरुरुत के मुताबिक बुकिंग कर सकता है | एक तरफ जहाँ व्यक्ति ज़रूरत के हिसाब से केवल फ्लैट अथवा फ्लैट के साथ कोई एक हॉल अथवा दोनों हॉल की बुकिंग करा सकता है और अपने इच्छा के अनुसार साजो-सजावट एवं पसंदीदा कैटरिंग सर्विस की व्ययस्था कर सकता है |  वहीँ दूसरी तरफ अगर व्यक्ति चाहे तो कॉम्बो पैक के अंतर्गत भी बुकिंग कर सकता है | कॉम्बो बुकिंग के अंतर्गत सभी साज सजावट, कैटरिंग आदि का प्रबन्धन हमारे द्वारा किया जायेगा तथा ग्राहक रूचि के अनुरूप बजट के अनुसार खान-पान की व्यवस्था की जायेगा | उन्होंने बताया कि आशीर्वाद मंडपम परिसर में 02 गेट के साथ-साथ दोनों ही हॉल में प्रवेश करने के लिए अलग-अलग दो लॉबी है तथा विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर की सुविधा भी उपलब्ध है | उन्होंने बताया कि उनका परिसर राष्ट्रीय राजमार्ग और गहमर स्टेशन के बीचों-बीच संचालित है | उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचल के लोगों को लगता है कि मैरिज हाल की बुकिंग केवल धनवान लोगों द्वारा ही किया जा सकता है, यह महज मिथ्या है | उनके आशीर्वाद मंडपम की बुकिंग दर सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम 11000/- (ग्यारह हज़ार रुपये मात्र) से 51000/- (इकावन हज़ार रुपये मात्र ) तक रखा गया है | लोग अपने बजट तथा ज़रूरत के हिसाब से आशीर्वाद मंडपम की न्यूनतम दर पर बुकिंग करा सकते है | बुकिंग के लिए ज़रूरतमंद व्यक्ति मोबाइल नंबर 7007079757, 6390429872 व 7007129696 पर अथवा आशीर्वाद मंडपम कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है | हमारे यहाँ सभी समुदाय से सभी वर्ग के व्यक्तियों के लिए बुकिंग शुरू हो चुका है | हम अपने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हैं | उन्होंने बताया कि परिसर के रंग-रोगन तथा नवीनीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts