भाजपा महामंत्री बनाये गये सुमित तिवारी
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कल देर सांय जिला कार्यकरणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के एक साल बाद कार्यकरणी में सबको साधने का प्रयास किया गया है। इसी क्रम में सुमित तिवारी को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। श्री तिवारी विद्यार्थी परिषद के महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वाह करते हुए जिला संगठन में जगह प्राप्त किया है।

श्री शिवमूरत तिवारी के दो पुत्र व एक पुत्री में सुमित सबसे बड़े हैं। 2005 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जुड़ने के बाद परिषद के जिला संयोजक बनाये गये। इसके बाद युवा मोर्चा में भी जिलामंत्री , जिलाध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन करते हुए 2012 में पार्टी के मुख्य धारा यानी भाजपा में जुड़े और मंडल प्रभारी बनाया गया।। श्री तिवारी को जिला महामंत्री बनाये जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, कृष्ण बिहारी राय ,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,ब्राह्मण रक्षा दल संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा पीयूष कांत दुबे आदि सैकड़ो लोगों ने बधाई दी है।।
