इस नवरात्री में माँ कामख्या धाम में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया माता रानी का दर्शन।

इस वर्ष चैत्र नवरात्री में जनपद के गहमर गाँव में स्थित प्रसिद्ध देवी शक्ति पीठ माँ कामख्या धाम में पहले दिन से ही श्रद्धलुओं का ताँता लगना शुरू हो गया था

महासप्तमी के दिन होनेवाली पारंपरिक निशा-पूजन में 50 हज़ार से अधिक की संख्या में श्रद्धालुओं के माता रानी के पूजा अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया | महानवमी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या 03 लाख से अधिक पहुँच गयी | माँ कामख्या मंदिर समिति के अध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक तरफ जहाँ समिति के सक्रिय सदस्य व  पदाधिकारी लगे थे वहीँ दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन के साथ साथ नौ थाने की पुलिस बल भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखी |

सुबह से पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस कर्मी के साथ पी.ए.सी बल, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग के साथ साथ स्काउट गाइड के बच्चे शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में मसरूफ थे | उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए माता रानी के भोग व विश्राम काल को कम कर दिया गया था ताकि आये हुए सभी श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन प्राप्त हो सके |


माँ कामख्या मंदिर समिति के उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष जन्मेजय सिंह की अध्यक्षता में गठित मंदिर सौन्दर्यीकरण समिति द्वारा अनुमोदित प्रथम चरण को नवरात्री से पूर्व ही पूरा कर लिया गया था |  उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड लगाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है | साथ ही भीड़ को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से बड़े-बड़े मंदिरों की भांति स्टील की रेलिंग द्वारा जिग-जैग गलियारा का भी निर्माण कराया जा रहा है | इस गलियारे में जगह-जगह पर विश्राम स्थल सहित पेयजल की व्यस्था का निर्माण भी कराया जायेगा | ताकि कतारबद्ध तरीके से  अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुगण माता रानी का दर्शन कर सके | मंदिर परिक्षेत्र में स्थित पोखरे पर शीघ्र ही शिवलिंग का निर्माण कराया जायेगा तथा उसके ऊपर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की जाएगी जिसके जटा से गंगा स्वरुप जल उक्त पोखरा में गिरेगा | इस पोखरे में बीचों बीच रंगीन फव्वारा लगाया जायेगा | इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए क्रीडा-उद्यान, अखाड़ा का विस्तारीकरण व बैठने की समुचित व्ययस्था, झरना-फव्वारा आदि का निर्माण व उनका रख-रखाव, महिलाओं व पुरुषों के लिए प्रसाधन कक्षों का निर्माण आदि जैसे कई परियोजनाएं भी शमिल हैं | उक्त सभी परियोजनाओं को आगामी वर्षों में यथाशीघ्र पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है | उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण निर्माण कार्य मंदिर समिति कोष से किया जा रहा है इसके लिए अन्य कही से कोई निधि प्राप्त नहीं हुआ है | नवरात्री के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के उन्होंने स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन विशेषकर गहमर के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह करहिया पुलिस चौकी प्रभारी  रोहित सहित उनकी पुरे दल-बल के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने अथक प्रयास किया | 


माँ कामाख्या मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के धैर्य के साथ पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया है |  मंदिर समिति के मंत्री आशुतोष कुमार सिंह “चन्दन” ने बताया कि नवनिर्मित सेल्फी पॉइंट इस वर्ष श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है | नवरात्री के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं ने सेल्फी लेने का कोई अवसर हाथ से नहीं जाने दिया |
माँ कामख्या मंदिर समिति के महामंत्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण नवरात्री के दौरान श्रद्धालुओं के मूलभूत सुविधाओं का निःशुल्क प्रबन्धन मंदिर समित द्वारा किया गया था ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार का कोई कष्ट न हो | मंदिर समिति के वरिष्ठ सक्रिय सदस्य हरेराम ने बताया महानवमी के दिन होनेवाले पारंपरिक घुड़दौड़ के दौरान लाखों की जनसैलाब इकठ्ठा होता है ऐसे में सभी की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किया गया था जिसके घुड़दौड़ कार्यक्रम को शांतिपूर्वक सफलता से संपन्न हुआ | हमने सुरक्षा की दृष्टि के गठित टीम के सभी सदस्यों ने निष्ठापूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया |
इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य सक्रिय सदस्य हरेराम, महामंत्री संतोष कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, शंकर जी सिंह “पप्पू जी”, संदीप सिंह, पप्पू सिंह, संदीप सिंह, शशि कुमार सिंह, जीतेन्द्र शर्मा, गोलू, रवि, पप्पू पंडित जी, राजू पंडित, मिथुन पंडित, बबुआ पंडित जी, सहित नंदा, कमच्छा, श्रीकांत आदि सदस्यों ने अपनी सेवा प्रदान की |


गहमर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बनाये गए जिग-ज़ैग रेलिंग युक्त मार्ग के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने में बहुत ही मदद मिली | उन्होंने बताया कि मंदिर समिति द्वारा किये गए प्रबन्धन निःसंदेह बेहद ही सहायक व प्रशंसनीय थे | उनके अथक प्रयास व सहयोग के कारण इस नवरात्री में कोई भी अपराध घटित नहीं हुआ | करहिया पुलिस चौकी प्रभारी  रोहित ने इस दौरान शांति व्यवस्था में सहयोग देने के लिए तैनात 17 स्काउट व गाइड के बच्चों की प्रशंसा की |
कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन के लिए मंदिर समित के अध्यक्ष जन्मेजय सिंह तथा उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह तथा सम्पूर्ण मंदिर के तरफ से जनपद के जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा, अग्निशमन विभाग, स्वस्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts