इंदिरापुरम पुलिस साइबर सैल का गुड़वर्क, खाते में आये लाखों रुपए
दीपक कुमार त्यागी
इंदिरापुरम थाने के साइबर सैल के तेजतर्रार टीम ने पीड़ितों के चहरे पर मुस्कान लौटाई
गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ के निर्देश के क्रम में थाना इंदिरापुरम के साइबर सैल निरंतर साइबर फ्रॉड के पीड़ितों की धनराशि को वापस दिलाने का कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में साइबर सैल के प्रभारी अनिल वर्मा ने 1,50,000.00 रूपये अमृता पत्नी अभिषेक मिश्रा एवं 91,997.00 रूपये की धनराशि अपूर्व पुत्री जय प्रकाश शर्मा की वापसी कराई। पीड़ितों ने साइबर फ्रॉड के माध्यम से ली गयी अपनी धनराशि को वापसी करने वाली इंदिरापुरम साइबर सैल की पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद बोला है। धनराशि वापसी करने वाली साइबर सैल की इस तेज-तर्रार पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अनिल वर्मा, सब इंस्पेक्टर सचिन व कांस्टेबल पुष्पेंद्र आदि शामिल रहे।

