बिना अनुमति जिला मुख्यालय न छोड़े अधिकारी : डी.एम.

गाजीपुर 27 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)- प्रायः यह देखा जा रहा है कि कतिपय विभाग से अधिकारी बिना अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के मुख्यालय से बाहर चले जा रहे, फोन/दूरभाष पर वार्ता करने पर पता चलता है कि मुख्यालय से बाहर है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि काई भी जनपद स्तरीय अधिकारी अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना जनपद मुख्यालय नही छोड़ेगे चाहें सार्वाजनिक अवकाश ही क्यों न हों। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना जनपद मुख्यालय से बाहर जाता है, अथवा अपना मोबाईल नम्बर बन्द रखा जाता है तो सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।
………………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts