ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम मिश्र हॉउस अरेस्ट।

गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र में आज सुबह लगभग 8:30 बजे ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम मिश्र को कासिमाबाद कोतवाल और बरेसर थाना प्रभारी ने मय हमराह उनके घर पर नजरबंद कर दिया और क्षेत्राधिकारी ने फोन पर कटारिया ना जाने की गुजारिश की।
ज्ञात हो की आज ब्राह्मण रक्षा दल का प्रतिनिधि मण्डल कटारिया जाकर हरिओम और निशा विस्वकर्मा के परिजनों से मिलने वाला था और उसके बाद पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से मुलाक़ात कर हरिओम अभिषेक आदि के लिए न्याय की मांग करने वाला था।

संदेहास्पद करंडा ब्लॉक के ग्राम कटरीया मे निशा विश्वकर्मा की हत्या, आत्महत्या, ऑनर किलिंग या हादसा!

आत्महत्या मे हरिओम पांडेय हत्या का आरोपी कैसे बना??
प्रेम प्रसंग में हत्याएं होती है। गैंगरेप के बाद बलात्कार के बाद और आत्महत्या का भी मकसद होता है की लड़की पैग्नेंट थी या उसका कोई आपत्तिजनक विडियो वायरल किया गया हो। लेकिन ऐसा मै पहली बार सुन और देख रहा हूँ की किसी से प्यार करने पर कोई आत्महत्या कर ले, मेरी नजर मैं ऐसी कोई घटना अभी नहीं नहीं आई है। यदि आपके सामने कोई घटना हो तो जरूर बताये।

सबसे महत्वपूर्ण बात जैसा की पीड़िता के पिता बोल रहे की उन्होंने निशा की शादी तय कर दी थी जिसे लोग 25 अप्रैल को देखने आ रहे थे। यहाँ ध्यान दिजियेगा कि निशा के पिता ये भी बता रहे है की उनकी बेटी की उम्र मात्र 16 साल है जो की कानूनी तौर पर नाबालिक है और एक नाबालिक बच्ची की शादी करना क़ानून अपराध है।


कही ऐसा तो नहीं की निशा उस शादी के खिलाफ थी और उस डिप्रेशन मैं उसने ऐसा कदम उठाया?
मै मांग करता हूँ जिला प्रशासन से की इस बिंदु पर भी गहनता से जांच हो और उसकी सहेलियों के भी लिखित बयान लिए जाए की वो किसी बात को लेकर परेशान तो नहीं थी????

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts