मई में विकास कार्य पूरा करें ग्राम प्रधान
गाजीपुर 01 मई, 2026 (सू0वि0)- जनपद गाजीपुर के समस्त विकास खंडों के सम्मानित ग्राम प्रधानों की विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आडिटोरियम हाल में किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यशाला में फॉर्मर रजिस्ट्रीकरण, गो आश्रय स्थलों के संचालन, विकसित भारत जी राम जी योजना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, पंचायत सचिवालयों के संचालन, प्रधानमंत्री आवास योजना, तथा फैमिली आई डी के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों पर विस्तृत चर्चा व दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की कि वे सभी योजनाओं में पूर्ण मनोयोग, ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ सहयोग करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके।
