बी. एस. डी. पब्लिक स्कूल रेवतीपुर गाजीपुर में सात दिवसीय संगीत प्रशिक्षण का समापन।

बी एस डी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर गाजीपुर में सात दिवसीय संगीत प्रशिक्षण का समापन समारोह के साथ ही उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी एवं बाबा श्याम दास सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति रेवतीपुर के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं बाबा श्याम दास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर ग्राम प्रधान राकेश राय एवं ओमकार नाथ राय ने किया। कार्यक्रम में बच्चियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ भजन, गज़ल, एवं भोजपुरी लोकगीतों की प्रस्तुति कर आयोजन में समा बांध दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पीयूष राय ने ग्रीष्मावकाश में बच्चों के विकास के लिए लगाई जा रही कार्यशालाओं के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन करते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राय ने संगीत और अभिनय की बारीकियों से परिचित कराया। आज पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद वृक्ष पुरुष के नाम से प्रसिद्ध रणधीर यादव जी को जिले के समाज सेवी उमेश यादव एवं संतोष जायसवाल के द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में श्री संकटी राय,अरुण कुमार उर्फ झल्लन राय,मुकेश राय , भोलानाथ राम पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विनोद खरवार, पूर्व प्रधान विजय पाल, कृष्ण कुमार राय मुन्ना,इत्यादि रहे।अतिथियों का स्वागत कर डॉ. राम चन्द्र दूबे  द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्था के प्रबंधक बिपिन बिहारी राय ने आभार व्यक्त किया ।बच्चों ने स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। संगीत में प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं द्वारा रंगा रंग कार्य क्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री विपिन राय जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts