योग में सहभागिता हेतु अधिक से अधिक लोग आगे आएं: दीपक शंखधर

मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखता है योग: दीपक शंखधर

दीपक कुमार त्यागी

नोएडा, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर 48 में एक भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘इनविजिबल चिल्ड्रन फाउंडेशन’ (Invisible Children Foundation) के तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय निवासियों ने एकत्रित होकर योग क्रियाएं कीं। शिविर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्राणायाम, आसन व ध्यान का अभ्यास किया। पार्क के खुले माहौल में सामूहिक रूप से किए गए इस अभ्यास से पूरा वातावरण योगमय हो गया।

इस अवसर पर इनविजिबल चिल्ड्रन फाउंडेशन के सी.ई.ओ. दीपक शंखधर ने लोगों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज से जागरूक होने का आवाहन करते हुए कहा, “योग में सहभागिता हेतु अधिक से अधिक लोग आगे आएं, ऐसा प्रयास समाज के माध्यम से निरंतर होते रहना चाहिए। योग केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि हमारे मन को भी पूरी तरह स्वस्थ रखता है। जब हम सभी के साथ मिलकर योग करते हैं, तो व्यक्ति समाज के साथ-साथ स्वयं की अंतरात्मा से भी जुड़ता है।”

कार्यक्रम के समापन पर संस्था की ओर से सभी योग साधकों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्यवर्धक आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts