वेदनिधि फाउंडेशन ने 75 जरूरतमंदों को वितरित किए वस्त्र

महोबा। वेदनिधि फाउंडेशन द्वारा ग्राम बरा, जनपद महोबा में जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 75 लाभार्थियों को वस्त्र वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उद्यमिता से जुड़ने के अवसरों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन की अध्यक्ष जागृति गुप्ता ने कहा कि वेदनिधि फाउंडेशन बुंदेलखंड में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा महिलाओं एवं युवतियों के लिए कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टैली तथा सिलाई प्रशिक्षण जैसे कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकें।

सेवानिवृत्त इंटर कॉलेज शिक्षक कालका प्रसाद गुप्ता “जलज” ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज के वंचित वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इनसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति की समन्वयक श्रीमती प्रिया गुप्ता ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न स्वरोजगार एवं महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

अंत में फाउंडेशन के सचिव रामचंद्र पाठक ने सभी अतिथियों, मिशन शक्ति टीम, लाभार्थियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लाभार्थियों, मिशन शक्ति टीम तथा वेदनिधि फाउंडेशन के सदस्यों सहित लगभग 90 लोग उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts