रोटरी क्लब गाजीपुर को मिला ‘फाइव स्टार’ रेटिंग सम्मान, सदस्यों में हर्ष की लहर।
गाजीपुर। सामाजिक सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहचान बना चुके रोटरी क्लब गाजीपुर की झोली में एक और बड़ी उपलब्धि आ गई है।

कल वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेण्टर में आयोजित मल्टी डिस्ट्रिक्ट समिट “आधारशिला” में क्लब को उत्कृष्ट प्रदर्शन और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘फाइव स्टार’ रेटिंग से सम्मानित किया गया है | इस प्रतिष्ठित समारोह में रोटरी इंटरनेशनल (RI) प्रेसिडेंट ओलायिंका हकीम बाबलोला की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी मौजूदगी में रोटरी क्लब गाजीपुर को यह सम्मान सौंपा गया।

रोटरी क्लब गाजीपुर की अध्यक्ष विनीता सिंह के कुशल नेतृत्व में गाजीपुर से दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस अंतरराष्ट्रीय/क्षेत्रीय कार्यक्रम में सहभागिता करने पहुँचा था | अध्यक्ष विनीता सिंह ने कहा कि यह सम्मान क्लब से जुड़े सभी रोटेरियन के सामूहिक प्रयासों और सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम बताया | ‘फाइव स्टार’ रेटिंग मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान रोटरी क्लब गाजीपुर द्वारा लगातार चलाए जा रहे जनहित, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के अभियानों की मुहर है | सम्मान प्राप्त होने से क्लब के सभी सदस्यों में भारी उत्साह है।

अध्यक्ष विनीता सिंह के नेतृत्व में गए दस सदस्यीय दल में अध्यक्ष रो० विनीता सिंह, रो० सुमन सर्राफ, रो० असित सेठ, रो० संजर नासिर, रो० सैयद जीशान जिया, रो० राजेश प्रसाद, रो० मंजू सेठ, रो० विनय कुमार सिंह, रो० संतोष कुमार वर्मा, रो० अजय सर्राफ एवं शामिल थे |
