जदयू नेता विनीत तिवारी का प्रयास, सुहैलदेव एक्स्प्रेस अब जफराबाद नहीं रुकेगी
गाजीपुर गाजीपुर रेलवे स्टेशन से चलने वाली सुहैलदेव एक्स्प्रेस अब जफराबाद न जाकर जौनपुर सीटी स्टेशन होते हुए जाएगी।इससे रेलवे का लगभग पैतालीस मिनट का समय बचेगा वहीं यात्रियों को भी बोरियत से निजात मिलेगी। इस आशय का पत्र विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। इस पत्र की छाया प्रति के साथ जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी ने आज गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया। मीडिया को सम्बोधित करते हुए विनीत कुमार तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश ने बताया की 21.7.26 को मेरे द्वारा माननीय रेलमंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव जी को पत्र लिखा था जिसपर सांसद नालंदा माननीय कौशलेन्द्र कुमार जी ने व्यक्तिगत माननीय रेलमंत्री जी से मिलकर मांगो को रखा था।
आपको बताना चाहता हु की निवर्तमान रेलराज्य मंत्री वर्तमान मे महामहिम उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर माननीय मनोज सिन्हा जी के कार्यकाल मे अयोध्या रेलवे ट्रैक को सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक से जोड़ने के लिए एक कोॉर्ड लाइन की परियोजना स्वीकृत की गयी थी।
जो विगत 3 वर्ष पहले इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था। परन्तु अभी तक किसी जनप्रतिनिधि द्वारा उपरोक्त मामले का संज्ञान नहीं लिया गया।
आपको बताना चाहता हु की ये लाइन ख़ास तौर पर सुहेलदेव व ऐसी ट्रेनों के लिए बनाया गया है जो बिना इंजन बदले एक रुट से दूसरे रुट पर जा सके।
अब सुहेलदेव एक्सप्रेस गाज़ीपुर से 17.20 के बजाये 17.40 पर चलेगी और अपने गंतव्य स्थान आनंद विहार टर्मिनल पूर्वर्ति समय पर पहुंचेगी और आनंद विहार से चलने पर जो सुबह 9.30 पर गाज़ीपुर पहुंचती थी वो अब 9.15 पर पहुंचेगी।
रेलवे बोर्ड ने मागो को पूरा कर दिया है जिसका पत्र पब्लिक डोमेन मे आपके समक्ष है।
इस माँग को पूरा करने के लिए मै देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी, रेलमंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव जी, सांसद नालंदा माननीय कौशलेन्द्र कुमार जी के साथ साथ जम्मू कश्मीर के महामहिम उप राज्यपाल माननीय मनोज सिन्हा जी को जनपद वासियो की तरफ से सहृदय आभार व्यक्त करता हु।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव नौशाद खान, राजकुमार श्रीवास्तव व जब्बार राइनी उपस्थित थे।
