सुरहा, राजमल बांध और भतौरा पहुंचे युवा सपा नेता रितेश सिंह, पीड़ितों में बांटे लंच पैकेट

सुरहा, राजमल बांध और भतौरा पहुंचे युवा सपा नेता रितेश सिंह, पीड़ितों में बांटे लंच पैकेट

गाजीपुर।सेवराई और आसपास गंगा और कर्मनाशा नदियों में उफान के कारण बाढ़ प्रभावित गांवों में जिंदगी मुश्किल हो रही है। जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के बेटे और युवा सपा नेता रितेश सिंह देर शाम बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बात की और राहत कार्यों में शामिल हुए।

रितेश सिंह ने तहसील क्षेत्र के सुरहा, राजमल बांध और भतौरा पहुंचकर बाढ़ का जायजा लिया। कर्मनाशा नदी के किनारे बसे गांव सुरहा में उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने अपनी तरफ से पीड़ितों को लंच पैकेट बांटे। लंबे समय से बाढ़ की परेशानी झेल रहे परिवारों को राहत सामग्री मिलने से कुछ सुकून मिला।

इसके बाद रितेश सिंह ने राजमल बांध और भतौरा क्षेत्र का भी जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ के फैलाव, प्रभावित फसलों और ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों को भी उन्होंने लंच पैकेट बांटे।

इस दौरान रितेश सिंह ने कहा कि संकट के समय में समाजवादी कार्यकर्ता जनता से दूर नहीं रह सकते। उन्होंने बताया कि उनके पिता (विधायक ओम प्रकाश सिंह) लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगे हुए हैं। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई परिवार घरों की छतों और सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। ऐसे हालात में परिवार के लिए दो वक्त का भोजन तैयार करना भी बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं।

बाढ़ जैसे संकट के बीच युवा सपा नेता रितेश सिंह का सीधे प्रभावित लोगों के बीच पहुंचना सामाजिक जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है। इस मौके पर दुर्गेश सिंह, संतोष कुमार और अन्य लोग मौजूद थे।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts