पी.एम. के जन्मदिन पर सी.एम. का आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को तोहफा।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ पोषाहार वितरित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके साथ जुड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई। पीएम का संदेश हमें प्रेरित करता है और हम इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्ट फोन वितरण और मानदेय वृद्धि का ऐलान करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी बहनों की सेवाओं का सम्मान उनके मानदेय बढ़ाकर और स्मार्ट फोन देकर किया जाएगा। उनकी ट्रेनिंग और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts