स्व. चन्द्रशेखर स्मारक महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू
स्व. चन्द्रशेखर स्मारक महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू
गाजीपुर।सेवराईं तहसील क्षेत्र स्थित स्व. चन्द्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय, रामपुर कनवां (सेवराई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
महाविद्यालय प्राचार्य अरबिंद कुमार दुबे के द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीएससी कृषि तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा रहा है। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एमए, एमएससी, एमएससी कृषि एवं एमकॉम पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रारंभ है।
इसके अलावा बीएड एवं डीफार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए परिसर में छात्रावास की व्यवस्था भी उपलब्ध है। छात्रावास संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए विशेष सहायता पटल बनाया गया है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है।
महाविद्यालय प्रशासन ने अधिक जानकारी के लिए 9415338161 एवं 9450832579 पर संपर्क करने की अपील की है।
