कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में आज देवरिया आठ विकेट से विजयी।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय जनपद के पीर नगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर चल रहे कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में आज देवरिया और बलिया के बीच मैच खेल गया ।
बलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया ने आयुष्मान सिंह ने 26 व सत्यम कुमार यादव के नाबाद 25 रनों की बदौलत मैच के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर मात्र 97 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | देवरिया के तरफ से आशीष चौहान ने सर्वाधिक 4 एवं शान व अश्वनी द्विवेदी ने 2-2 तथा वारिस व शेखर साहनी ने 1-1 विकेट लिया | 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए देवरिया की टीम मैच के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर मात्र दो विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया । बलिया के तरफ दोनों विकेट सचिन यादव ने लिया | मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए देवरिया के आशीष चौहान को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया | आज के मैच में स्मृति राय और सौरभ ने अंपायर, मो० अम्मार, शिखर और मनीष ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया की श्रृंखला का अगला मैच मऊ और गाजीपुर – ए के बीच खेला जायेगा | आज के मैच में सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह, मो० आरिफ, ज्ञानशील त्रिपाठी, संजय राय, रंजन सिंह, के अतिरिक्त देवरिया के टीम मेनेजर नागेन्द्र व कमाल खान तथा बलिया के टीम मेनेजर अजित सिंह सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शक उपस्थित थे |
