पांच क्षेत्राधिकारी इधर से उधर

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डाॅ ईरज राजा ने राजकीय कार्य सुचारू रुप से संचालन हेतु जनपद के पांच क्षेत्राधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इसी क्रम में जमानियाँ में तैनात सी . ओ. रामकृष्ण तिवारी को सैदपुर भेजा गया है और यहाँ तैनात अनिल कुमार को जमानियाँ का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह भुड़कुड़ा में तैनात सुधाकर पाण्डेय को मुहम्मदाबाद व मुहम्मदाबाद में तैनात चोब सिंह को भुड़कुड़ा भेजा गया है। इसके अलावा शुभम वर्मा को कासिमाबाद में तैनाती मिली है। पुलिस अधीक्षक ने नयी तैनाती के साथ सभी थाना पर आवश्यक राजकीय कार्य के अलावा समय समय पर एस. पी. द्वारा सौपे गये कार्यो को निष्पादित करने का निर्देश जारी किया है

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts