गोपीनाथ हॉस्पिटल द्वारा बरेसर मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बरेसर -आज शनिवार जनपद के गोपीनाथ हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर देवली द्वारा ग्रामसभा होरिलपुर बरेसर मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें सैकड़ों ग्रामीण के स्वास्थ्य का जांच, उपचार, सुझाव दिया गया । इस मौके पर चिकित्सक डॉ नामंडी अश्विनी (एमबीबीएस एमडी) ने सुझाव दिया कि ठंड से बचने के लिए कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए। ग्रामीणों को इन दिनों खासी, जुकाम की शिकायत ज्यादा रही, जिसके लिए समुचित दवा व उपचार बताया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपना उपचार कराया। गांव मे इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है जिसको लेकर ग्रामीणों मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।  शिविर में अखिलेश यादव प्रत्याशी जिला पंचायत, भृगुनाथ मिश्र,    मूर्तजा , लाल बाबू पाण्डेय,धनंजय सिंह,अजय यादव,अशोक,कमलेश आदि लोगो का विशेष सहयोग रहा।  
गोपीनाथ हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर देवली के मैनेजर हरि ओम् पाण्डेय ने उपस्थित ग्रामीणों सहित चिकित्सक के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts