जानिये,कब है सब जूनियर फुटबॉल का ट्रायल  !


गाजीपुर 25 अगस्त 2025 (सू0वि)- जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वावधान में सबजूनियर बालको की फुटबाल खेल की जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 28-08-2025 को प्रातः 10.00 बजे से जिला खेल कार्यालय नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाना सुनिश्चित हुआ है ,
जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया है कि इच्छुक बालक अपनी प्रविष्टि दिनांक 28-08-2025 को प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है, साथही पात्रता प्रमाण पत्र, नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से प्रमाणित प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा । सबजूनियर बालको की फुटबाल आयु दिनांक 01-01-2012 या उसके बाइ जन्मे तथा दिनांक 31-12-2013 के बाद का हो।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts