मकर संक्रांति के अवसर पर रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब ने किया अन्नदान-वस्त्रदान व कम्बल दान।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोटरी क्लब गाजीपुर तथा इनर व्हील ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से सामाजिक कार्य की परंपरा को निभाते हुए मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गंगा के ददरी घाट पर प्रातः 09:30 बजे से आर्थिक रूप से असहाय निर्धन लोगों के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया।

इस अवसर पर उन्हें लाई-चुडा, तिल-गुड़, गज़क सहित नए व पुराने रेडीमेड वस्त्र का वितरण किया साथ ही उन्हें ठण्ड से बचने के लिए व्यापक स्तर पर शाल – कम्बल व ऊनी वस्त्रों व टोपी का वितरण किया |

इसके अतिरिक्त संस्था के तरफ से गंगा स्नान करनेवाले श्रधालुओं के लिए निःशुल्क चाय-कॉफ़ी पिलाया | इस पुनीत कार्य के सम्बन्ध में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विगत कई वर्षों से करते आ रही है |

रोटरी सचिव रो० अबिंद कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर इस प्रकार के आयोजन निरंतर करते आ रही है और आगे भी करते रहेंगे | डायरेक्टर क्लब रो० संजीव कुमार सिंह ने स्थानीय प्रशासन की तारीफ़ करते हुए कहा कि इस वर्ष माघमेला के शुभ अवसर प्रातः 03:00 से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का घाटों पर आवागमन शुरू हो गया था |

श्रद्धालुओं के संभावित अपार संख्या को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार दिखाई दी जिसके लिए सभी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी प्रशंसा के पात्र है | ददरी घाट पर सदर कोतवाली के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह स्वयं उपस्थित थे |

इस पुनीत कार्य में रोटरी क्लब गाजीपुर के तरफ से अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा, डायरेक्टर क्लब रो० संजीव कुमार सिंह, रो० असित सेठ, रो० विनय कुमार सिंह, रो० सैयद जीशान जिया, रो० राजेश प्रसाद, रो० विनीता सिंह, रो० संजर नासिर, रो० संतोष वर्मा, रो० अजय सर्राफ व रो० सुमन सर्राफ सहित इनर व्हील क्लब के तरफ से पूर्व अध्यक्षा विनीता सिंह, अध्यक्षा राजश्री सिंह आदि इनर व्हील सदस्या शामिल रहीं |

